हिसार : 11 महिला हवलदार बनी सहायक उप-निरीक्षक

हिसार : 11 महिला हवलदार बनी सहायक उप-निरीक्षक

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 21, 2019, 10:50 AM 
 हिसार। हिसार पुलिस अधिक्षक शिव चरण  ने हिसार जिले में नियुक्त 11 महिला हवलदारों को पदोउन्नति पाने पर सहायक उप-निरीक्षक पदोन्नत कर कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि हिसार जिले में तैनात 11 महिला हवलदारों  जिनमें *अन्जु बाला, शीला देवी, ऊषा कुमारी, मीरा देवी, सोनू देवी, सुमन कुमारी, सुदेश रानी, मीनू रानी, नीलम कुमारी, सुमन देवी और सुदेश रानी को सहायक उप-निरक्षक के पद पर पदोन्नति* पाने पर पुलिस कप्तान ने कंधे पर स्टार लगाकर हार्दिक बंधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति उपरांत आपकों और अधिक जिम्मेदारी से काम करने की आवश्यकता है महिला विरूद अपराधों में आप सभी की भागीदारी बहुत महत्व रखती है महिलाओं को न्याय दिलाने में आप सभी को मेहनत और निष्ठा से काम करना होगा ताकि समाज में पुलिस विभाग कि छवि और अधिक बेहतर हो अपनी थाने में नियुक्ती के दौरान आम जनता से बेहतर तालमेल करके पुलिस व जनता में सामंजस्य स्थापित करना होगा।


Post a Comment

0 Comments