समझौते के नाम पर एक लाख रूपए लेते रंगे हाथ पकड़ी गई वकील के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाने वाली महिला


17 नवंबर 2019, 2:51 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत/सोनीपत। वकील के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाने वाली सोनीपत निवासी महिला वकील के परिजनों से समझौते के नाम पर एक लाख रूपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने इस महिला को वकील के परिजनों से समझोते के रूप मे ली गई एक लाख रुपए की नगदी सहित रंगे हाथ काबू किया है। आरोप है कि महिला ने समझौते के रूप में वकील की पत्नी से 8 लाख रूपए मागें थे। तय राशि में से एक लाख रुपए की नगदी लेने के लिए महिला देर रात पानीपत के शांति नगर लतीफ गार्डन के पास पहुंची तो शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देते हुए महिला को रंगे हाथ एक लाख रुपए की नगदी सहित काबू कर लिया। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि सतीश निवासी मुआना जिला सोनीपत ने शुक्रवार सायं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार को शिकायत दे बताया कि उसका भाई संजय मेहला असंध रोड शांति नगर पानीपत मे रहता है और पानीपत कोर्ट मे वकालत करता है। संजय पर सोनीपत निवासी एक महिला ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ महिला थाना पानीपत मे 2 अक्तुबर 2019 को एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस मुकदमे के संबंध मे संजय अभी जेल मे बंद है। सतीश ने बताया कि सोनीपत निवासी वह महिला शड़यंत्र के तहत लोगो को जाल मे फंसाकर शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करती है और बाद मे समझोते के रूप मे लाखो रुपए लूटती है। यह बात पता चलने पर जब संजय की पत्नी ने महिला से संपर्क किया तो महिला ने समझोते के रूप मे आठ लाख रुपए मांग की और राजीनामे का शपथ पत्र कोर्ट मे देने की बात कही। उसकी भाभी ने एक लाख रुपए का इंतजाम किया है जो महिला आज सायं पैसे लेने के लिए शांति नगर मे लतीफ गार्डन के पास आ रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने शिकायत के आधार पर महिला को रंगे हाथ काबु करने के लिए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के नेत्रत्व मे एक टीम गठीत कर जिम्मेवारी सोपी। इंस्पेक्टर सुनीता ने पैसों की गड्डी मे सबसे उपर लगे एक दो हजार के नोट पर अपने हस्ताक्षर कर वकील की पत्नी को दे दिए और टीम सहित एक साईड में छुपकर खड़े हो गए। सोनीपत निवासी महिला जैसे ही शांति नगर मे लतीफ गार्डन के पास वकील की पत्नी से पैसे लेकर बैग में डालकर वापिस चलने लगी तो इशारा मिलते ही इंस्पेक्टर सुनीता ने दबिश देते हुए महिला को रंगे हाथ एक लाख रुपए की नगदी सहित धर दबोचा। इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि महिला के खिलाफ थाना माडल टाउन मे भा.द.स की धारा 384,389 के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफतार करने बारे मजिस्ट्रेट से अनुमति ली गई। अनुमति मिलने के बाद महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला
सोनीपत निवासी महिला ने 2 अक्तुबर 2019 को पानीपत महिला थाना में शिकायत दे बताया था कि अंसध रोड शांति नगर निवासी संजय मेहला पानीपत कोर्ट में वकील है। वह वर्ष 2015-2016 से उसका केस लड़ रहा है। शुरूआत में संजय ने कागजात तैयार करवाने के बहाने उसको पानीपत बुलाकर जबरदस्ती उसकी मर्जी के खिलाफ गलत काम किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को देने की बात कही तो संजय ने बेइज्जती करने की धमकी दी और बार-बार अपने चैंबर में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। संजय ने उससे 7-8 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। जब उसने संजय से अपने पैसे वापिस मांगे तो बेइज्जती करने की धमकी दी और उससे एक सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन छिनकर जान से मारने की धमकी देने लगा। 25 सितंबर 2019 को उसने संजय से अपने पैसे व फोन मांगा तो संजय ने जान से मारने की धमकी दी और जबरदस्ती फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर से उसने पैसे मांगे तो संजय ने कहा की स्टेशन पर चलो वहीं तुम्हारे पैसे व मोबाईल फोन देता हूं। वह संजय के साथ स्टेशन पर गई तो संजय ने अपनी गाड़ी के स्वयं शीशे तोड़कर मजा चखाने की धमकी देने लगा। इसके कुछ समय बाद वह ट्रेन में बैठकर सोनीपत अपने घर चली गई। सोनीपत निवासी महिला की शिकायत पर महिला थाना पानीपत में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई थी। इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि आरोपित संजय मेहला को गत दिनों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था। इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।