मंथन : मानवता कल्याण तथा समाज को मजबूत बनाने वाली पत्रकारिता करें पत्रकार


मंथन : मानवता कल्याण तथा समाज को मजबूत बनाने वाली पत्रकारिता करें पत्रकार


पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इंडियन मीडिया सेंटर यमुनानगर में पत्रकार मिलन व विमर्श नामक कार्यक्रम आयोजित




17 नवंबर 2019, 2:37 PM
 सतीश कुमार। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इंडियन मीडिया सेंटर यमुनानगर द्वारा पत्रकार मिलन व विमर्श नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जानेमाने समाज सेवी, व्यवसायी और हरियाणा सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राम निवास गर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेन्द्र त्यागी ने की। पूरे कार्यक्रम का संचालन इंडियन मीडिया सेंटर यमुनानगर के संरक्षक डा. उदय भान सिंह ने किया। मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रामनिवास गर्ग ने कहा कि मीडिया के साथी अनेक विपरित परिस्थितियों में रहकर भी अपना काम बड़ी ही मेहनत व लगन से करते हैं। कई बार मीडिया कर्मियों के उपर राजनीतिक, कारपोरेट व अन्य प्रकार के दबाव भी आते हैं मगर फिर भी प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक और मीडिया का नया माध्यम सोशल मीडिया के साथी अपनी जिम्मेदारी को बाखुबी को निभाते हैं। उन्होंने मीडिया का आह्वान किया कि जब भी वह अपना मीडिया कर्म करें इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उससे मानवता का कल्याण हो तथा समाज व राष्ट मजबूत बनें। इससे पूर्व नरेश उप्पल ने कहा कि हम इस प्रकार से कार्य करें ताकि हमारी पहचान स्वयं बनें। कपिल सहगल ने कहा कि आज पत्रकारों के बीच एकता की आवश्यकता है वहीं रंजना वर्मा ने कहा कि जब हम एक और नेक बनेंगे तो निश्चित रूप से संगठित होंगे। अन्तर्राष्ट्रीय कवि गुरूदयाल सिंह नीम्मर की पुस्तक सत गुरू नानक प्रकटिया का भी इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने विमोचन किया। मौके पर नीम्मर ने पुस्तक की कविताएं भी सुनाई और कहा कि सभी पत्रकार साथी स्वाध्याय भी अवश्य करें। जीएनजी कॉलेज की मीडिया शिक्षिका राखी खोसला ने प्रिंट,इलैक्ट्रोनिक और सोशल मीडिया की यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि सभी माध्यमों की उपयोगिता बढ़ी है। विरेन्द्र त्यागी ने कहा कि इंडियन मीडिया सेंटर का एक मात्र उद्देश्य है कि सभी पत्रकार साथी साथ रहें और एक रहें क्योंकि यही हमारी ताकत है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की है कि वह अपनी कलम और कैमरों के माध्यम से समाज में साकारात्मक और आशावादी पहचान बनाएं। कार्यकम के अंत में इंडियन मीडिया सेंटर के सभी पदाधिकारियों व पत्रकार साथियों ने राम निवास गर्ग को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर संजय झा, सुशील पंडित, अशु अरोड़ा, तिलक भारद्वाज, कुलभूषण सैनी, राहुल सिंधी, अवतार सिंह चुघ, एआईपीआरओ स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित बड़ी संख्या में जिला के पत्रकार उपस्थित थे। राष्टगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments