अद्भुत : सफाई अभियान चला मनाया पीएम का जन्मदिवस

अद्भुत : सफाई अभियान चला मनाया पीएम का जन्मदिवस
प्लास्टिक को तिलांजलि व जल संरक्षण पर दें जोर : मीना चौहान रायसन


17 सितंबर 2019, 11:31 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
निसिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में भाजपाईयों ने अलग व अनूठे अंदाज में मनाया। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व करनाल की जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना चौहान ‘रायसन’ ने पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ नीलोखेड़ी विधानसभा के गोल मार्केट के अंदर पार्क से सफाई अभियान की शुरूआत की। इस दौरान श्रीमती मीना चौहान ‘रायसन’ ने कहा कि हम देश को स्वच्छ बनाएंगे। गांव और शहरों की गलियों को ही नहीं, बल्कि सड़क आदि को भी साफ करें। यही नहीं हम अंदर से भी स्वच्छ बनें। यदि हमारा मन स्वच्छ होगा तो एक बार फिर देश को हम विश्व गुरू बना सकते हैं। श्रीमती मीना चौहान ‘रायसन’ ने कहा कि हम जहां भी जाएं, वहां स्वच्छता का संदेश लेकर जाएं। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन में उतारे और इसका लोगों को संदेश दें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को तिलांजलि दें और जल संरक्षण पर जोर दें। जहां भी जाएं वहां सेवा, स्वच्छता और सफाई का संदेश दें।

Post a Comment

0 Comments