TODAY ब्रीफ न्यूज हिसार : श्रमिकों को दी उनके लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
17 सितंबर 2019,11:43 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के निदेर्शानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा असंगठित क्षेत्र के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के लिए 16 से 18 सितंबर के बीच विशेष कानूनी साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत कल सोमवार को सेक्टर 15 के लेबर चौक तथा आज मंगलवार को पड़ाव स्थित लेबर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।सीजेएम एवं सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कानूनी साक्षरता कार्यक्रम पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी (पैरा लीगल वॉलेंटियर) द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इसमें सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, कल्याणकारी उपायों तथा अन्य प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाता है।उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों में पैनल अधिवक्ता हरपाल सिंह तथा पीएलवी देवेंद्र कुमार ने श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभ जैसे कन्यादान योजना, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य बीमा व पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।
दिव्यांग बच्चों के लिए लिविंग स्टार्स अभियान कल से
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा कल 18 सितंबर से जिला में दिव्यांग बच्चों के लिए लिविंग स्टार्स अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान 25 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिला के विभिन्न राजकीय स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निदेर्शानुसार 18 सितंबर को पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सीजेएम सुरेंद्र कुमार के अलावा शिक्षा विभाग से जगदीश जाखड़ व पीएलवी (पैरा लीगल वोलेंटियर) मनोहर भागीदारी करते हुए बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएंगे। इसके साथ ही पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृति व पेंशन आदि दिलवाने के लिए भी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सुबह 10 बजे आदमपुर के राजकीय वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पैनल एडवोकेट रेखा मित्तल व पीएलवी मनोहर भागीदारी करेंगे। 20 सितंबर को सुबह 10 बजे बरवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पैनल अधिवक्ता हरपाल सिंह व पीएलवी देवेंद्र सिंह, 21 सितंबर को सुबह 10 बजे गांव आर्यनगर के रावमावि में सीजेएम सुरेंद्र कुमार, शिक्षा विभाग से जगदीश जाखड़ व पीएलवी देवेंद्र, 24 सितंबर को सुबह 10 बजे उकलाना के रावमावि में पैनल अधिवक्ता दौलतराम गूंदली व पीएलवी देवेंद्र तथा 25 सितंबर को सुबह 10 बजे अग्रोहा के राकवमावि में सीजेएम सुरेंद्र कुमार, शिक्षा विभाग से जगदीश जाखड़ व पीएलवी देवेंद्र द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिसार : जिला स्तरीय पोषण मेला 19 को बाल भवन में
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 19 सितंबर को सुबह 10 बजे बाल भवन में जिला स्तरीय पोषण मेला आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि जिला स्तरीय पोषण मेले में उपायुक्त अशोक कुमार मीणा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वद्दान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पोषण मेले में भागीदारी करें ताकि इस सबंध में सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी मिल सके।


0 Comments