कांग्रेस नेता राजेश संदलाना बोले, झूठी है भाजपा, बरवाला में नहीं हुए कोई विकास कार्य
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज। 17 सितंबर 2019, 11:46 PM
हिसार। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश संदलाना ने कहा कि बरवाला क्षेत्र में सिवेरेज व्यवस्था का बुरा हाल है थोडी सी बरसात आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पडता है उन्होंने कहा कि बरवाला में भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नही करवाए जिसके कारण आज बरवाला काफी पिछडा हु्आ है किसानों को खेतो में पर्याप्त पानी नही मिल रहा है किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नही मिले हैं। राजेश ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है और कमीशनखोरी को बढावा दिया गया है। राजेश ने कहा कि आज के भाजपा लोगों के झूठे वायदे करके जनता को बरगलाने का काम कर ही है। उन्होंने बताया कि रणदीप सूरजेवाला ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की 92 रैलिया करके कागं्रेस पार्टी को मजबूत किया है। राजेश सदलाना ने कहा कि आना वाला समय कांग्रेस पार्टी है और आने वाले समय में रणदीप सूरजेवाला मुख्य मंत्री बन कर किसानों, मजदूरों आम जन के विकास कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में चुनावों कांग्रेस पार्टी की सरकार 85 से अधिक सीटे लेकर जीत हासिल करेगी और कागं्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बरवाला हलकों के गावों का दौरे कर चुके हंै जिसमें उन्हें लोगों से भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रणदीप सूरेजवाला के आशीर्वाद से इस बार चुनाव लडेंगे।


0 Comments