राह ग्रुप की अवार्ड सेरेमनी में पूरे हरियाणा पर भारी पड़े हिसार के शिक्षाविद्

राह ग्रुप की अवार्ड सेरेमनी में पूरे हरियाणा पर भारी पड़े हिसार के शिक्षाविद्
जिले के 31 प्राचार्यों को मिला बेस्ट प्रिसिंपल तो पांच हस्तियों को मिला लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड
 हिसार। राह ग्रुप फाउंडेशन की अवार्ड सेरेमनी के दौरान अवार्ड ग्रहण करते हिसार के शिक्षाविद्

17 सितंबर 2019, 11:54 PM

हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। राह ग्रुप फाउंडेशन की अवार्ड सेरेमनी आभार-2019-20 में शिक्षा, समाजसेवा व दूसरे क्षेत्र के हिसार के अवार्डियोंं का जादू सिर चढ़ कर बोला। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से तय अवार्ड श्रेणी बेस्ट प्रिंसिपल, समाजसेवा, एन.जी.ओ., बेस्ट टीचर, सूर्य कवि बाजे भगत अवार्ड सहित सभी 21 श्रेणियों में हिसार के अवार्डियों ने 52 अवार्ड प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया, फतेहाबाद में 32, जींद जिले के अवार्डियों को 26, भिवानी, रोहतक व महेन्द्रगढ़ के अवार्डियों को 11-11 अवार्ड मिले। जिनमें से हिसार के 31 शिक्षाविद्दों ने बेस्ट प्रिंसिपल व लाईफ टाईम एचिवमेंट अवार्ड प्राप्त किए। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से हेरिटेज विलेज ढंढूर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े एम.जी. एडवेंचर एण्ड थीम पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ये अवार्ड मुख्यअतिथि सांसद सुनीता दुग्गल व हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राईजिज के चेयरमैन डा. कमल गुप्ता ने प्रदान किए। इस दौरान अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हाऊसफेड के पूर्व चेयरमैन जोगीराम सिहाग, राह ग्रुप फाउंडेशन के संरक्षक डा. अनुराग बिश्रोई, पंचायती राज के निदेशक सुमित कुमार, डीएसपी जयपाल सिंह, हिसार के मेयर गौतम सरदाना, बीआरसीएम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डा. एस. के. सिन्हा व समाजसेविका वीना अरोड़ा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा शिक्षा, खेल व समाजसेवा से जुड़ी हस्तियां मौजूद रही। राह ग्रुप फाउंंडेशन के वाईस चेयरमैन रामनिवास शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार नवोदियन सुदेश चहल व राह क्लब हिसार के अध्यक्ष रामअवतार वर्मा ने बताया कि राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में हुए संस्था के सातवें प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवंडी रुक्का के प्राचार्य राकेश चराया, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डा. इन्दू शर्मा, लक्ष्य पब्लिक स्कूल धांन्सू की प्राचार्या राजबाला शर्मा, दी आर्यन पब्लिक स्कूल से प्राचार्या अनिता भण्डारी, लाहोरिया सीनियर सकेंडरी स्कूल से कौशल्या गोस्वामी, डी.ए.वी. के एल आर्य से प्राचार्या रश्मी मैंगी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मंजु सुधाकर, मोगादेवी मिण्डा मैमोरियल स्कूल बगला से प्राचार्य डॉ. मैथ्यू वर्गीज, भारत सीनियर सकेंडरी स्कूल खरड़ अलीपुर से डा. संदीप सिहंमार को बेस्ट प्रिसिंपल अवार्ड, एस. आर. इंटरनेशनल स्कूल हरिकोट से प्राचार्या सारिका कामरा, एस. डी. पब्लिक स्कूल खरड़ अलीपुर से पवन शर्मा, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य धर्मपाल जागलान, गलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल राजली की प्राचार्या सीमा मान, गुरु जम्मेश्वर सीनियर सकें डरी स्कूल कालवास राकेश बिश्रोई, कैंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डा. सुमन यादव, डिवाईन स्कूल लाडवा से दिनेश पूनियां, डिवाईन हाई स्कूल सूर्य नगर के मुख्याध्यापक राहुल सैनी, सेंट जेवियर सीनियर सकेंडरी स्कूल से फादर जेरी, विक्टोरिया स्कूल लाडवी से प्राचार्य प्रमोद कुमार, रॉयल सैनिक भिवानी रोहिल्ला पवन गोदारा, आस्था इंटरनेशनल स्कूल डोबी से सतेन्द्र सिंह, न्यू कॉन्वेट स्कूल मिजार्पुर से प्राचार्या निर्मला शर्मा, सुखराम मैमोरियल सीनियर सकेंडरी स्कूल से सुखविन्द्र सिंह, आदर्श विद्या मंदिर दुर्जनपुर से प्राचार्य देशराज पंचार सहित कुल 31 स्कूलों के प्राचार्यों या निदेशकों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विपरित परिस्थतियों में महिला शिक्षा की लौ जलाने व शिक्षा का प्रसार करने करने की कड़ी में पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष नारायणदास बसंल, गौड़ एजुकेशन ग्रुप के निदेशक एच. के.. शर्मा, होली चाईल्ड सीनियर सकेंडरी स्कूल के निदेशक राजपाल सिंधु, दिनेश मैमारियल स्कूल बरवाला के निदेशक अनिल रापडि?ा व मदर प्राईड स्कूल के निदेशक धर्मबीर जागड़ा को लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments