हिसार : गांव धांसू में विकास कार्यो में गड़बड़झाला, मामले को डीसी दरबार ले जाएंगे डॉ. ऋषि बिश्नोई
15 सितंबर 2019, 5:13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषि बिश्नोई गांव धांसू में विकास कार्यों में बरती गई अनिमियतताओं की शिकायत जिला उपायुक्त से करेंगे। डा. बिश्नोई ने बताया कि धांसू में कांशी राम सैनी के मकान से लेकर झाबरसिंह सैनी के मकान तक बनाई गई नाली में अनेक अनियमितताएं पाई गई हैं। इस नाली को बनानेके लिए जेसीबी से 4 फुट खुदाई की गई जबकि डेढ़ फुट की नाली बनाई गई है। नाली के तल पर ना तो दुरमच का प्रयोग किया गया है और ना ही इसके तल पर कोई बजरी डाली गई हैं इसमें नीचे ईंट बिछा कर घोल डाला गया है। इस नाली को बने केवल एक माह हुआ है और अनेक स्थानों पर जहां पर गलियां थी वहां मिट्टी भर कर ऊपर लैंटर डाला गया है। उन्होंने बताया कि अनेक स्थानों पर तक नालियों के ऊपर बनी हुई पुलियां खोली नहीं जा सकी क्योंकि उनमें 12 फु ट के लगभग मिट्टी भरी हुई है। जो पानी एक महीने से नालियों मे ंचल रहा था नालियां अवरूद्ध होने के कारण सारा पानी जमीन में रिस रहा है ठेकेदार ने इस कार्य को किया है उसे इस कार्य की कोई जानकारी नहीं थी जिसके कारण इस कार्य में पूरी लापरवाही बरती गई है। राष्ट्रीय ने कहा कि इस मामले को लेकर उपायुक्त, हिसार को भी शिकायत देगें। ग्राम पंचायत इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस काम को देखने के बाद अब यह निर्णय लिया गया है कि धान्सू में हुए 2 साल के कार्यों की आरटीआई लगाकर रिपोर्ट मांगी जाएगी और रिपोर्ट को देखकर कार्यों की जांच भी करवाई जाएगी।


0 Comments