जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने दिखाया हरियाणा की तरक्की का रोडमैप, आप भी जानें क्या है विकास का जजपा प्लान


जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने दिखाया हरियाणा की तरक्की का रोडमैप, आप भी जानें क्या है विकास का जजपा प्लान 

जजपा सरकार आने पर गांवों में बढ़ाया जाएगा लाल डोरा, लोगों को मिलेगा मालिकाना हक 




15 सितंबर 2019, 3:29 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशवासियों को रियाण क तरक्की का रोडमैप दिखया है। उन्होंने ऐलान किया कि हरियाणा में जेजेपी की सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वहीं गांवों में लाल डोरा बढ़ाया जाएगा ताकि लोगों को उनके मकान का हक मिल सके। उन्होंने कहा कि जेजेपी में सत्ता में आने पर हर वर्ग के उत्थान करने, उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए काम करेंगे। प्रत्येक गांव में पुस्तकालय खोले जाएंगे और हर गांव में रोडवेज बस सेवा बहाल की जाएगी। सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में लड़कियों की पहली क्लास से पीएचडी तक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी। हर मां को दो बच्चों के पालन पोषण के लिए 2000 रूपए प्रति मास पेंशन स्वरुप दिए जाएंगे। स्वास्थ्य का अधिकार लागू कर हर व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री पूरी करने पर प्रदेश के हर छात्र-छात्रा को प्लेसमैंट का अवसर अनिवार्य तौर पर दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड स्थापित किया जाएगा। टपरीवास वर्ग के लोगों को नियमानुसार बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा, इस वर्ग के बच्चों से सरकारी स्कूलों। कॉलेजों में फीस नहीं ली जाएगी। बुढ़ापा पेंशन की आयु महिलाओं के लिए 55 वर्ष और पुरुषों के लिए 58 वर्ष होगी तथा तीन हजार रुपए पेंशन देंगे। 

22 को रोहतक पहुंच दें लाडले दुष्यंत को आशीर्वाद 
जजपा नेता ने कहा कि 22 सितंबर को रोहतक में जननायक चौ. देवीलाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रखी गई रैली को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से लाखों की संख्या में लोग रोहतक पहुंचकर जननायक को याद करेंगे व अपने लाडले दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में ताऊ देवीलाल जी की नीतियों व सोच पर कोई चल रहा है तो वो केवल एकमात्र जननायक जनता पार्टी ही है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वोट उसी को देना चाहिए जो जनता के दुख-सुख में काम आए, ऐसे को नहीं जो धन बल की राजनीति करता हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के युवाओं की बजाय बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि दुष्यंत चौटाला ने संकल्प लिया हुआ है कि

दर्जनों परिवारों ने भाजपा को छोड़कर थामा जेजेपी का दामन 
आज दिग्विजय चौटाला सिरसा जिले के रानियां हलके के कई गांवों के दौरे पर थे। इस दौरान दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में गांव झोरड़नाली में दर्जनों परिवार बीजेपी छोड़कर जेजेपी में शामिल हुए। इनमें मिठू सिंह, कर्म सिंह, रिंकू , लखवीर सिंह, ओमी नाथ, काशी राम, विनोद, निहाला, महावीर, मनवीर नाथ सहित अनेक परिवारों ने बीजेपी छोड़कर जेजेपी ज्वाइन की। दिग्विजय ने सभी को पार्टी का झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments