हरियाणा : निर्वाचन विभाग ने जारी किया है हरियाणा विधानसभा चुनाव का नया लोगो
07 सितंबर 2019, 8:45 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नया प्रतीक चिन्ह (लोगो) जारी किया है। इस नये प्रतीक चिन्ह का उद्देश्य विधानसभा चुनावों को एक महोत्सव की तरह मनाना है ताकि प्रदेशवासी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इस अवसर पर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस नए प्रतीक चिन्ह में राष्ट्र पक्षी मोर को भी दशार्या गया है, जिसका प्रतीकात्मक अर्थ विज, गर्व और सुंदरता होता है। उन्होंने कहा कि इस चिन्ह से हम यह दशार्ना चाहते हैं कि भारत के लोकतंत्र पर हर व्यक्ति को गर्व होना चाहिए और चुनावों में मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। इसलिए हरियाणावासी आगामी विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करें, इसी संदेश के साथ इस नए प्रतीक चिन्ह को जारी किया गया है।


0 Comments