सितंबर को पोषण माह के रूप में मना रहा है हरियाणा, थीम है ‘हर घर पोषण त्यौहार’



हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज 04 सितंबर 2019, 2:11 PM
चंडीगढ़। हरियाणा में सितम्बर माह के दौरान पोषण माह मनाया जाएगा, जिसकी थीम हर घर पोषण त्यौहार होगी। ह्यपोषण माहह्ण के दौरान लागों एवं समुदाय में व्यवहारिक परिवर्तन लाने के लिए सम्बंधित विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने गत दिवस दीन बन्धु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल जिला सोनीपत के इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। प्रवक्ता ने बताया कि पांच महत्वपूर्ण घटकों, अर्थात बच्चों के पहले 1,000 दिन,  एनीमिया, डायरिया, हाथ धोना और स्वच्छता और पौष्टिक आहार पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पोषण माह मनाया जाएगा। इस महीने के दौरान शहरों की मलीन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जन आंदोलन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि 0-6 वर्ष के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं तक स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाओं का विस्तार किया जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा शुरू किए गए सखी मंच, महिला ई-हाट, महिला वेबसाइट के लिए राज्य संसाधन केंद्र और एसिड अटैक के खिलाफ अभियान अन्य अभिनव कदम हैं, जो महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण में बड़े पैमाने पर योगदान देंगे। ह्यसखी मंचह्ण महिलाओं को किसी भी तरह की हिंसा से निपटने के लिए पर्याप्त सहायता प्रदान करने और बिना किसी झिझक के अपने अनुभव सांझा करने का एक मंच है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना मासिक चौपाल की बातचीत का केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, व्यक्तिगत महिलाओं की सुविधा के लिए महिला ई-हाट नामक एक और पहल शुरू की गई है। सेवाएं या उत्पाद प्रदान करने वाली कोई भी महिला इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर सकती हैं और अपने उत्पादों को बाजार दर पर बेच सकती है। प्रारंभ में, करनाल और पंचकूला जिलों को इसके कार्यान्वयन के लिए पॉयलट आधार पर चुना गया था और शीघ्र ही इसे राज्य के शेष जिलों में शुरू किया जाएगा।

प्रदेशभर में चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान 
प्रवक्ता ने बताया कि स्टेट रिसोर्स सेंटर फॉर वुमेन की वेबसाइट महिलाओं से संबंधित सभी योजनाओं जैसे कि वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181, कामकाजी महिला छात्रावास, कन्या कोष, लिंग संवेदीकरण और महिला ई-हाट की जानकारी उपलब्ध होगी ताकि आसानी से इन योजनाओं की लाभ प्राप्त किए जा सकें। समस्त सितंबर माह एसिड अटैक के बारे में जागरूकता अभियान के लिए समर्पित होगा। महिलाओं और बच्चों के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए महत्वाकांक्षी पहल शुरू  की गई है। उन्होंने कहा कि चल रही विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए सभी दिशा-निदेर्शों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।