जिम्मेदार नागरिक बनें, मजबूरी नहीं बल्कि जिम्मेवारी समझें यातायात नियमों का पालन
निसिंग एसएचओ ने सुरक्षित सफर के लिए वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
![]() |
| निसिंग। रोडी साहिब गुरूद्वारा चौंक पर वाहन चालकोें को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते एसएचओ |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। पुलिस ने आज कस्बा में यातायात जागरूकता अभियान चलाया। गुरूद्वारा चौंक पर एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर चालकों को यातायात नियम अपनाने की अपील की ताकि सड़क पर खुद के साथ-साथ अन्य लोग भी सुरक्षित आवागमन कर सकें। उन्होंने कहा कि सड़क पर नियमों के पालन को मजबूरी नहीं बल्कि जिम्मेवारी समझना चाहिए। याद रहे कि सडक पर नियमों के पालन से सुरक्षा खुद की है पुलिस की नहीं। उन्होंने कहा कि सड़क पर बाईक चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहने व अपने जानकारों को भी इस बारें में जागरूक करें। वाहन को कभी भी ओवर स्पीड न चलाएं। छोटे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। सड़क पर हमेशा बाई तरफ चलें। चप्पल व धोती पहनकर बाईक न चलाएं। कार व अन्य बड़े वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। शराब पीकर ड्राईव न करें। उन्होंने बाईक व कार चालकों को रोककर यातायात नियमों की पालना करने हेतु प्रेरित किया ताकि सड़क पर सुरक्षित सफर को बढ़ावा मिल सके।


0 Comments