निसिंग के इस चिकित्सक पर लगा डिलीवरी में लापरवाही का आरोप, निकालनी पड़ी बच्चादानी

निसिंग के इस चिकित्सक पर लगा डिलीवरी में लापरवाही का आरोप, निकालनी पड़ी बच्चादानी 
निसिंग। थाना में चिकित्सक की शिकायत को लेकर थाना प्रभारी से मिलते ग्रामीण 

16 सितंबर 2019, 10:00 
PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
निसिंग। कस्बे के एक नीजि चिकित्सक पर डिलीवरी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी गई है। आरोप है कि चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा की जान को खतरा बताते हुए समय से पहले डिलीवरी कर दी जिसके कारण गर्भवती की ब्लीडिंग नहीं रूकी और बच्चादानी निकालनी पड़ी। गर्भवती के परिजनों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने इसकी शिकायत सीएमओ करनाल को करने की सलाह दी है। दी शिकायत में मलिा के पति ने बताया है कि कैथल रोड़ स्थित नर्सिंग होम में वह आठ सितंबर को पत्नि ज्योति के साथ ऐडवाईज के लिए आया था। आरोप है कि चिकित्सक ने जांच के बाद लालच के वशीभूत होकर उन्हें गुमराह करते हुए आज ही डिलीवरी करवाने की बात कही। चिकित्सक द्वारा जच्चा-बच्चा को खतरे की बात सुनकर वे डर गए। उन्होंने तुंरत डिलीवरी के लिए हांं कर दी। हस्पताल में उन्हें बेटा हुआ। डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग नहीं रूकी जिसे नाजुक हालत में करनाल रैफर कर दिया गया। आरोप है कि चिकित्सकों को महिला की जान बचाने के लिए उसकी बच्चादानी निकालनी पड़ी। दंपत्ति का यह पहला बच्चा है। बाद में ग्रामीण सीएमओ व सीएम विंडों में शिकायत करने के लिए चले गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चिकित्सक की गलतियों की वजह से कई महिलाओं की जान जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments