हिसार विधानसभा सीट : सोसायटी पीड़ितों ने नंद किशोर चावला को चुनाव मैदान में उतारा


हिसार विधानसभा सीट : सोसायटी पीड़ितों ने नंद किशोर चावला को चुनाव मैदान में उतारा 
बोले, सोसायटी घोटाले में भाजपा सरकार के अधिकारी संलिप्त
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने भी नहीं की सोसायटी पीड़ितों की कोई सुनवाई

29 सितंबर 2019, 5: 25 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। नवीन जिंदल की अध्यक्षता में क्रांतिमान पार्क हिसार में सोसायटी पीड़ितो की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग का मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनाव हिसार पर विचार-विमर्श का रहा, कि हिसार नलवा और बरवाला विधानसभा में 33 सोसायटीज के 65 हजार खाताधारी पीड़ित निवास करते हैं और लगभग 500 करोड़ रुपये सोसायटी पीड़ितों के प्रबंधक और अधिकारियों की मिलीभगत से पीड़ितों के खाते से निकाल लिए गए हैं व भ्रष्टाचार किया गया है। वहीं सरकार भ्रष्टाचारियों को उजागर नहीं करना चाहती। सोसायटी पीड़ित 27 फरवरी 2018 से सरकार के सभी अधिकारियों और विधायक डॉ. कमल गुप्ता और मुख्यमंत्री तक अवगत करवा चुके हैं परंतु सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है और सोसायटी पीड़ितों के साथ सहकारिता विभाग हरियाणा ने धोखा किया है और आज तक सोसयटी पीड़ितों को राशि नहीं दिलाई गई तथा सरकार भ्रष्टाचारियों के साथ मिली हुई है जिस कारण सोसायटी पीड़ितों सपना मेहता व मुनीष सचदेवा व अन्य ने सभा में नंदकिशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी का हिसार विधानसभा से चुनाव लडऩे का प्रस्ताव रखा और सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसे पास किया। इस अवसर पर नंद किशोर चावला ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और तन-मन-धन से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस चुनाव में मुख्य मुद्दा सोसायटी पीड़ितों को सरकार से राशि दिलाना और भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर कार्यवाही करवाना है। इसके अलावा बलवंत चावला हिसार और सुनील चौपड़ा बरवाला के मामले की सीबीआई जांच करवाना, हिसार का चहुंमुखी, हिसार से जींद वाया राखी गढ़ी सडक मार्ग से जोडऩा और किसानों को 40 लाख रुपये मुआवजा दिलाना आदि मुद्दों को लेकर भी चुनाव लड़ा जाएगा। आगामी रणनीति के लिए एक मीटिंग क्रांतिमान पार्क हिसार में 29 सितंबर को प्रात:काल 10 बजे रखी गई है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।  इस अवसर पर डॉ. दलजीत सिंह भर, दलीप सिंह, कान्हाराम चारवाल, मेवा सिंह, कुनाल सेठी, एस.के., ब्रह्मदत्त शर्मा, मनोज सिंधवानी, आर.एस. पूनिया, दलीप सिंह, रामकुमार, मनीष सचदेवा, राजेंद्र सिंह, रमेश ठकराल, राजेश मेहता, रामबख्श गेरा, अमर सिंह, माई सिंह, सपना महता, सुभाष, घनश्याम, गुलशन समेत अनेक सोसायटी पीड़ित मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments