राहत : एमडीयू के पुराने छात्रों को अब बिना शर्त मिलेगा मर्सी चांस

राहत : एमडीयू के पुराने छात्रों को अब बिना शर्त मिलेगा मर्सी चां



21 सितंबर 2019, 12:04 PM 
हरियणा मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज 
रोहतक/चंडीगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में पुराने छात्रों के लिए इनसो का संघर्ष संजीवनी बूटी का काम कर गया। इनसो कार्यकर्ता काफी लंबे समय से मर्सी चांस की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इनसो की मांग पर मदवि प्रशासन ने मर्सी चांस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था परंतु उसमें शर्त लगा दी गई थी कि पुराने छात्र जो पहले मर्सी चांस ले चुके हैं, उनको दोबारा मर्सी चांस नहीं दिया जाएगा। इससे नाराज इनसो कार्यकतार्ओं ने दोबारा से कुलपति सहित एमडीयू के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की और मर्सी चांस पर लगाई गई शर्त को हटाने का आग्रह किया, परंतु इनसो प्रतिनिधिमंडल और कुलपति के बीच सहमति नहीं बनी। इसके बाद इनसो कार्यकतार्ओं ने कुलपति कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने-प्रदर्शन के दौरान दो दिन एमडीयू प्रशासन ने धरना स्थल पर बिजली और पानी बंद भी कर दिए थे परंतु इनसो का धरना लगातार जारी रहा। तीसरे दिन इनसो कार्यकतार्ओं ने कुलपति के खिलाफ आमरण अनशन शुरू कर दिया व इनसो के 5 कार्यकर्ता जो कि अलग-अलग विभागों से थे वो कुलपति कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। आमरण अनशन शुरू होते ही एमडीयू प्रशासन हरकत में आ गया और एमडीयू के उच्च अधिकारियों का बैठकों का दौर जारी हो गया। अनशन शुरू हुए अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएस सिंधु व रजिस्ट्रार डॉ गुलशन तनेजा धरना स्थल पर छात्रों के बीच में पहुंचे और छात्रों के हित में मर्सी चांस पर लगाई गई शर्त हटाने की बात कही। इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया है। प्रदीप देशवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मर्सी चांस से एमडीयू  के अंतर्गत आने वाले कई जिलो के सैकड़ों कॉलेजों के लाखों पुराने छात्र छात्राएं लाभ ले सकते हैं। देशवाल ने बताया की रिअपीयर के कारण जिन छात्रों की डिग्री अटकी हुई थी उनको तो इस मर्सी चांस का लाभ होगा ही होगा इसके अतिरिक्त इंप्रूवमेंट करने वाले विद्यार्थी भी इस मर्सी चांस का लाभ ले सकेंगे। प्रदीप देशवाल ने परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएस सिंधु को कहा कि इस संबंध में जल्दी प्रशासनिक कार्यवाही करके नोटिफिकेशन जारी करें।

Post a Comment

0 Comments