सोशल मीडिया वायरल : क्या हरियाणा में शामिल होने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली जिले !
![]() |
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज |
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़/हिसार। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक संदेश धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें यह बताया गया है कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली राज्यों का भूगोल बदलने वाला है। व्हाट्सअप के जरिए भेजे जा रहे इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मोदी सरकार हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। वायरल मैसेज यदि सत्य है तो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली हरियाणा राज्य में शामिल हो जाएंगे जिससे न केवल हरियाणा का भूगोल बल्कि राजनीतिक परिदृश्य भी बदल जाएगा। कुछ लोग इसे अफवाह मात्र करार दे रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश से सूत्रों से मिली जानकारी अननुसार सहारनपुर मंडल में पिछले कई साल से कुछ संगठन जिले को हरियाणा में शामिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं। इन लोगों का तर्क है कि उनकी राजधानी लखनऊ है और हाईकोर्ट इलाहाबाद जो कि चंडीगढ़ से ज्यादा दूरी पर हैं। उन्हें चंडीगढ़ ज्यादा नजदीक पड़ता है। हर कार्य के लिए उन्हें इलाहाबद व लखनऊ जाना पड़ता है जिससे उनके धन व समय दोनों की बर्बादी होती है। इसलिए वे अपने जिलों को हरियाणा राज्य में शामिल करवाना चाहते हैं ताकि उन्हें लखनऊ व इलाहाबाद धक्के न खाने पड़ें। हरियाणा में शामिल होने पर उनकी राजधानी चंडीगढ़ होगी और उन्हें इससे बहुत लाभ होगा। उत्तर प्रदेश के लोग ऐसी मांग करते आ रहे हैं लेकिन केंद्र व राज्य सरकारों ने इस पर अभी पत्ते नहीं खोले हैं कि भविष्य में ऐसा कुछ बदलाव होने वाला है।
वायरल मैसेज में किए जा रहे हैं यह दावे
दिल्ली को दिया जा सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा
हरियाणा में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल के तीनों जिले
उत्तराखंड में शामिल हो सकते हैं मुरादाबाद मंडल के जिले
दिल्ली राज्य में शामिल किए जा सकते हैं यह जिले
हरियाणा : सोनीपत,रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी,पलवल, फरीदाबाद
उत्तर प्रदेश : मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत
0 Comments