पारदर्शिता व ईमानदारी का झूठा राग अलापकर प्रदेशवासियों को गुमराह कर रही है भाजपा : दुष्यंत चौटाला

पारदर्शिता व ईमानदारी का झूठा राग अलापकर प्रदेशवासियों को गुमराह कर रही है भाजपा : दुष्यंत

बोले, बीएसपी ने लालसा में आकर खुद तोड़ा गठबंधन, जजपा अकेले ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव


15 सितंबर 2019, 3:06 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक/चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सासंद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा पारदर्शिता व ईमानदारी का झूठा राग अलाप कर लोगों को गुमराह कर रही है जबकि भाजपा ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हंै। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में भाजपा ने प्रदेश के लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आई है। प्रदेश में औद्योगिक ईकाईयां बंद होने के कगार पर पहुंच गई है और लाखों युवाओं को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर साफ किया कि जेजेपी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। वहीं बीएसपी द्वारा गठबंधन तोड़े जाने के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि यह गठबंधन बीएसपी ने खुद तोड़ा है और इसके पीछे बीएसपी की लालसा कुछ और ही थी जिसे वो ही बता सकते हैं। इस दौरान खाप नेताओं द्वारा चौटाला परिवार को एक करने के सवाल पर पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब हमें इनेलो पार्टी से निकाला गया तब हमारे साथ कोई भी नहीं खड़ा था। उन्होंने कहा कि अगर परिवार एक करने की बात है तो इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला जहां भी बुलाएंगे हम चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी अजय सिंह चौटाला ने भी इस विषय पर स्पष्ट कर दिया है कि वह परिवारिक तौर पर एक हो सकते है लेकिन राजनीतिक तौर पर कभी भी आपस में नहीं मिल सकते। पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने खाप नेता रमेश दलाल पर भी बोलते हुए कहा कि वे खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं का पूरा आदर करते हैं, लेकिन लोगों के कल्याण का काम करने वाली खाप पंचायतों का इस्तेमाल किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल एक नेता कभी पूरी खाप नहीं हो सकती है। इस अवसर पर कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव मंडोला, जिला प्रधान बलवान सिंह सुहाग,  बीसी सेल प्रदेश अध्यक्ष राममेहर ठाकुर, सत्यपाल मलिक, महाबीर राठी, राम कुमार शर्मा, जगदेव राणा, सुरेश कुमार, सत्येंद्र, वजीर सिंह दहिया, बन्नी सिंह, बलवंत सिंह, रामचंद्र, अनिल गिरावड प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जन सम्मान समारोह को लेकर लगाई वर्करों की ड्यूटियां 
वहीं इससे पूर्व जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में जेजेपी कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने 22 सिंतबर को मेला ग्राउड में ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाले जन सम्मान समारोह का भी निमंत्रण दिया और कार्यकर्ताओं की डयूटियां सौंपी। उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश के इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments