भाजपा-कांग्रेस की लोकलुभावन करतूतों पर लगाम लगाए चुना आयोग : बसपा
बीजेपी-कोंग्रेस की मिलीभगत का पदार्फाश कर सत्ता में आएगी बसपा
21 सितंबर 2019, 10:24 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। बसपा जिला सचिव बजरंग इन्दल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बीजेपी-कोंग्रेस मिलीभगत कर सत्ता में आते रहे हैं लेकिन इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों का विकल्प जनता को बसपा के हाथी के रूप में मिल चुका है। बसपा बीजेपी-कोंग्रेस की मिलीभगत का जनता में पदार्फाश करेगी।इन्दल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने गर्त में जा रही अर्थव्यवस्था को उभारने के लिए नही अपितु अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा देने के लिए सरकार बूस्टर डोज लाई है ताकि चुनावों में इन पूंजीपतियों से धन एकत्रित कर धांधली व भ्ष्टार्चार से चुनाव जीता जा सके।बसपा नेता ने कहा की जनता कोंग्रेस के दिए दर्दों को भूली नहंी थी कि बीजेपी सरकार ने भी जुल्म-ज्यादतियों की हद कर दी है। इस चुनाव में जनता वोट की चोट से बीजेपी की तानाशाही, जातिवाद,क्षेत्रवाद,महंगाई, बेरोजगारी व हठधर्मिता का बदला चुकता करेगी। इन्दल ने कहा कि चुनाव आयोग को बीजेपी-कोंग्रेस की हर लोकलुभावन करतूत पर कड़ाई से नजर रखनी चाहिए ताकि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो सके।


0 Comments