8 साल पहले पत्नी का कत्ल कर फरार हो गया था यह 20 हजार का इनामी बदमाश, भिवानी पुलिस ने धर दबोचा
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 21 सितंबर 2019, 10:32 PM
चंडीगढ़। आठ साल पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुए 20 हजार के कुख्यात इनामी बदमाश को आज भिवानी पुलिस ने धर दबोचा है। इस इनामी बदमाश को भिवानी जिले के पीओ स्टाफ इंचार्ज सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ गांव सोहासड़ा के बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र बसंत लाल वासी सुहासडा के रूप में हुई है। आरोपी ओमप्रकाश का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव व झगड़ा रहने के कारण आरोपी ओमप्रकाश ने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में धारा 302, 207 के तहत अभियोग दर्ज थाना लोहारू में किया गया था। जो आरोपी ओमप्रकाश अभियोग दर्ज होने के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपी ओम प्रकाश वर्ष 2011 से जिला पुलिस भिवानी का पुलिस पी०ओ० चल रहा था। वर्ष 2014 में पुलिस महानिदेशक द्वारा आरोपी ओमप्रकाश पर 20 हजार का इनाम रखा गया था। ओमप्रकाश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।


0 Comments