हरियाणा : आईईडी-एसएस स्कीम के तहत इन शिक्षकों को मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ
21 सितंबर 2019, 10:51 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आईईडी-एसएस स्कीम के अंतर्गत कार्यरत विशेष शिक्षकों और सहायक स्टाफ की सेवाओं को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद सेवा उप-नियम 2013 में शामिल करने और उन्हें सातवें वेतन आयोग के लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आईईडी-एसएस स्कीम के अंतर्गत कार्यरत 233 विशेष शिक्षकों और सहायक स्टाफ को लाभ होगा।


0 Comments