उपलब्धि : डेरा सच्चा सौदा के ट्रयू बल्ड पंप निंदी सोनी इन्सान को रक्तदान में मिला नैशनल सम्मान

डेरा सच्चा सौदा के ट्रयू बल्ड पंप निंदी सोनी इन्सान को रक्तदान में मिला नैशनल सम्मान 

29 सितंबर 2019, 1:01 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी इन्सां 
सिरसा/हनुमानगढ़। दुनिया के कोने-कोने में मौजूद डेरा सच्चा सौदा के ट्रयू बल्ड पंप जिस तरह से लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। डेरा सच्चा सौदा की संगरिया रक्तदान कमेटी के  सदस्य निंदी सोनी इन्सां को अस्पतालों में रक्तदान कर मरीजों की जिंदगियां बचाने में  नैशनल स्तर पर सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें हनुमानगढ़ स्थित जाट धर्मशाला में ह्यूमैन सोशल फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल अवार्ड सेमीनार के दौरान प्रदान किया गया। यह अवार्ड उन्हें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे नैशनल रक्त संचरण परिषद के डिप्टी डायरेक्टर सूर्य प्रकाश प्रभाकर व  नैशनल संयोजक सचिन सिंगला ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, जम्मू, दिल्ली, केरला, महाराष्ट, तेलंगाना, आसाम व सिक्किम में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 300 से ज्यादा संस्थाओं व 600 स अधिक स्वेच्छिक रक्तदाताओं को आमंत्रित किया गया था। सम्मान पाकर खुशी से गदगद निंदा सोनी इन्सां ने बताया कि यह सब उनके पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से ही संभव हो पाया है। पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से वे 2011 से ही लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं तथा अब तक वे 18 बार रक्तदान कर मरीजों की जान बचा चुके हैं। निंदी सोनी इन्सां के अनुसार वे एमरजेंसी में 1000 से ऊपर लोगो की जान बचा चुके हंै। उन्होंने बताया कि रक्तदान क्षेत्र में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ व सिख फेडरेशन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धनुर द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है और इसी के साथ-साथ रक्तकोष शाखा हनुमानगढ़ ने उन्हें जिला प्रभारी भी नियुक्त किया है। उन्होंने इस सम्मान का सारा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को दिया है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मानवता भलाई के 134 कार्य कर रही है जिनमें से एक रक्तदान भी है।

Post a Comment

0 Comments