एक्शन : उमेद लोहान की जेजेपी से छुट्टी, अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाला


एक्शन : उमेद लोहान की जेजेपी से छुट्टी, अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाला 


 19 सितंबर 2019, 12:59 AM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव उमेद लोहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उमेद लोहान ने 3 दिन पूर्व नारनौंद हलके के सिसाय गांव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की थी। पार्टी ने इस संबंध में उमेद लोहान को नोटिस जारी कर 2 दिन के अंदर अंदर जवाब मांगा था,लेकिन उमेद लोहान ने पार्टी को कोई जवाब नहीं दिया। पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के कारण तथा नोटिस का जवाब ना देने के कारण अनुशासन समिति ने उमेद लोहान को तुरंत प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि जेजेपी द्वारा नारनौंद विधानसभा से रामकुमार गौतम को टिकट दिए जाने से नाराज उमेद लोहान पार्टी के विरोध में खुलकर उतर आए थे तथा सिसाय गांव में जनसभा कर पार्टी विरोध में काफी बातें बोली थी जिस पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। 

Post a Comment

0 Comments