डाया में भाजपा नेता उदयवीर पूनिया के नेतृत्व में उमड़ी भीड़




हरियाणा मीडिया जंक्शन 
हिसार। हिसार के समीपवर्ती गांव डाया में भाजपा नेता उदयवीर सिंह पूनिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और डाया गांव के लोगों ने सीएम का फूल बरसाकर अभिनंदन किया। इस दौरान  सरपंच पचों, आम नागरिकों तथा सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेद्र सिंह भी मौजूद थे। भाजपा नेता उदयवीर पूनिया ने कहा कि लोगों का जोश देखकर ऐसा लगता है कि अबकि बार अन्य दलों के नेताओं को ये सोचना पड़ेगा कि कौन सी वो सीटें हंै जहां पार्टी प्रमुख नेता चुनाव जीत सके। पूनिया ने कहा कि 1985 में न्याय युद् के बाद जो सीटो चौधरी देवीलाल जो सीटे मिली थी इस बार हरियाणा में भाजपा सरकार रिकार्ड तोडेगी और हरियाणा में 75 से अधिक सीटे जीत कर निकलेगी। उन्होने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने पिछले पांच सालों में इस सरकार ने काम किए हंै, वे किसी दूसरी पार्टियों के सरकारो ने नहीं किए।