नारनौंद : लोहारी राघो में स्प्रे चढ़ने से किसान की मौत
![]() |
| मृतक किसान बलजीत |
हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार/नारनौंद। गांव लोहारीराघो में खेत में कीटनाशक छीड़क रहे किसान की स्प्रे चढ़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लोहारी राघो निवासी 43 वर्षीय किसान बलजीत पुत्र चांदी राम गत बुधवार सांय अपने खेत में बनी ढ़ानी के पास स्प्रे कर रहा था। स्प्रे करने के उपरांत वह खेत में पानी लगाने लगा और स्प्रे चढ़ने की वजह से अचेत होकर गिर पड़ा। सुबह परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बलजीत की मौत हो चुकी थी। बलजीत की मौत से परिवार में गम का माहौल है।


0 Comments