हिसार : कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बांटे लड्डू, सोनिया गांधी का जताया आभार


हिसार : कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बांटे लड्डू, सोनिया गांधी का जताया आभार 

कांग्रेस कार्यकर्ता बोले, हरियाणा में इस बार बनेगी कांग्रेस की सरकार 



05 सितंबर 2019, 6:33 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। गांव गैबीपुर में ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकतार्ओं की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा को हरियाणा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार प्रकट किया है। कार्यकतार्ओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ऐसी पार्टी है देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है सबकों  बराबरी का दर्जा देकर उनका विकास करती है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा को अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस  पार्टी की गुट बाजी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा में हरियाणा विधान सभा चुनावों में काग्रेस की मजबूती के साथ लडेगी और हरियाणा प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टिकट लेकर सरकार  बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकतार्ओं में मायूसी छाई हुई थी परंतु हाईकमान के इस फैसले बाद कार्यकतार्ओं में एक अलग जोश देखने को मिला रहा है। ओम प्रकाश गैबी पुर ने कहा कि कार्यकतार्ओं का यह जोश और उमंग हरियाणा में कागं्रेस पार्टी का सरकार लाने में सहायक सिद् होगा। प्रदेश की जनता आज के दिन खुशी के दिन का इंतजार था वह आज प्रदेश में खुशी की लहर देखने को मिली है और साथ 36 बिरादरी के लोगों ने निर्णय लिया है अब भाजपा के खिलाफ एक बिगुल बजा कर इस पार्टी को बाहर करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर ओम प्रकास गैबीपुर, विष्णु सरपंच, चंद्रभान, श्रवण ढाणी गारण, मूरलीधर शर्मा, रमेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने कुमारी सैलजा को अध्यक्ष बनाए जाने पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया।

Post a Comment

0 Comments