शिक्षक दिवस : डीएन कॉलेज में विद्यार्थियों ने की गुरु वंदना, शिक्षकों का सम्मान
अध्यापकों के सम्मान की सीख दे गया एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
![]() |
हिसार। डीएन कॉलेज में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में हिस्सा लेते शिक्षक एवं एनएसएस कार्यकर्ता। तस्वीरें : हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार।शिक्षक दिवस के अवसर पर हिसार स्थित दयानंद महाविद्यालय में सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। डी. एन. कॉलेज की एनएसएस की चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने मिलकर इस कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। इस अवसर पर एनएसएस के अधिकारी सुरेश यादव, मंजू शर्मा, डॉ. संगीता मलिक एवं डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ स्वयंसेवक पंकज सैनी, नवीन खुडिय़ा, मोनिका दुहन एवं अंकित कुमार का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा रविदत्त, नवीन, मनीषा एवं आरती सहित एनएसएस के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यकतार्ओं ने जहां शिक्षकों को सम्मानित किया, वहीं उन्होंने शिक्षकों के लिए रोचक खेल का भी आयोजन किया। इसके साथ-साथ स्किट, गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत करके स्वयंसेवकों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। स्किट के माध्यम से जहां गुरु का सम्मान करने की प्रेरणा दी गई, वहीं गुरु का निरादर करने वालों का हश्र भी दशार्या गया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. सुरेद्र बिश्नोई ने विद्यार्थियों को बेहतरीन कार्य करने का आह्वान किया। अधिकारी सुरेश यादव ने लक्ष्य पर नजर बनाए रखने की प्रेरणा दी। शिक्षक दिवस को और अधिक प्रासंगिक बनाते हुए पुलिस अधिकारी सज्जन सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और उन्हें स्वस्थ जिंदगी व्यतीत करने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी दोहराया गया। विद्यार्थियों ने वक्तव्य के माध्यम से स्पष्ट किया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि दयानंद महाविद्यालय की सभी एनएसएस इकाइयां सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई हैं। चाहे नशे के खिलाफ जागरूक करना हो या फिर पर्यावरण संरक्षण की बात हो, हर विषय को समाज के सामने लाना एवं समाज को जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, शिक्षक राजेश चुघ सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।




0 Comments