हिसार : राह ग्रुप की अवार्ड सरेमेनी ‘आभार’ में हस्तियों का लगेगा जमावड़ा
ऐतिहासिक गांव ढंढूर स्थित एमजी हेरिटेज विलेज में 14 सितंबर को होगा सम्मान समारोह
अवार्डियों को मिलेगा भव्य म्यूज्यिम के माध्यम से संस्कृति से रुबरु होने का अवसर
05 सितंबर 2019, 7:00 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। प्रत्येक वर्ष प्रदेश भर से चयनित हस्तियों को सम्मानित करने की कड़ी में राह ग्रुप फाउंडेशन का सातवां प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह 14 सितंबर शनिवार को होगा। इस बार का सम्मान समारोह स्वतंत्रता सैनानियों की शरणस्थली ऐतिहासिक गांव ढंढूर स्थित एम. जी. हेरिटेज विलेज में होगा। जिसमें अवार्डियों को जहां भव्य म्यूज्यिम के माध्यम से संस्कृति से रुबरु होने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रदेश के सबसे बड़े थीम पार्क में रहस्य व रोमांच का नजारा भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़, वाईस चेयरमैन रामनिवास वर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार नवोदियन सुदेश चहल पूनियां व ईवेंट कॉर्डिनेटर व राह क्लब हिसार के अध्यक्ष मास्टर रामअवतार वर्मा ने बताया कि राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, खेल, प्रशासनिक सुधार, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता, जन चेतना, चिकित्सा, हरियाणवीं संस्कृति के प्रचार-प्रसार करने, उन्नत खेती, वैज्ञानिक पद्वति से पशुपालन के अलावा समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करने वाली हस्तियों/ संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। राह क्लब हिसार के अध्यक्ष रामअवतार वर्मा के अनुसार साध्वी शक्तिपुरी मतलोडा घाम के मार्गदर्शन में होने वाले इस सम्मान समारोह में सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राईजिज के चेयरमैन डा. कमल गुप्ता, राह ग्रुप के संरक्षक डा. अनुराग बिश्रोई, बीआरसीएम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डा. एस. के. सिन्हा, हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, एक सुधार कार्यक्रम के निदेशक रॉकी मित्तल, केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़, हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान, जीएसटी कमीश्रर वी. के. वशिष्ठ, समाजसेविका वीना अरोड़ा, समाजसेवी रोशन लाल राणाा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अलावा शिक्षा, खेल व समाजसेवा से जुड़ी हस्तियां इन अवार्ड समारोह की शान बनेंगे।
यादगार रहेगा म्यूजियम का भ्रमण
राह ग्रुप फाउंडेशन की सांस्कृतिक सह-प्रभारी डा. बबली चाहर के अनुसार अवार्ड ग्रहण करने वाले सभी अवार्डियों के लिए एम.जी. हेरिटेज म्यूजियम का भ्रमण अविस्मरणीय रहेगा। डा. बबली चाहर के अनुसार एम. जी. हेरिटेज विलेज में कुरुक्षेत्र स्थित धरोहर की तर्ज पर बने म्यूजियम में हरियाणवीं संस्कृति, विरासत व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहरों व साज्जो-सम्मान, पुराने बर्तनों, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, भवन निर्माण शैली, हरियाणवीं परिधानों, बांस कलां प्रदशर्नी, वस्त्र बुनने की प्रक्रिया, पुराने सिक्कों, पनघट, रहट तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों सहित दस हजार से अधिक पुरानी व ऐतिहासिक वस्तुओं को दशार्या गया है।
11 हस्तियों को हरियाणा गौरव अवार्ड तो 31 को मिलेगा बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड
राह ग्रुप के सामाजिक सरोकारों की कड़ी में वर्ष 2019-20 की इस अवार्ड सरेमनी में 11 हस्तियों को हरियाणा गौरव अवार्ड, 31 को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड, 31 अध्यापकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, 31 हस्तियों को समाजसेवा के लिए, 11 अधिकारियों को बेस्ट आॅफीसर अवार्ड, तीन कोच को बेस्ट कोच, तीन सरपंचों बेस्ट सरपंच अवार्ड, चार खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर अवार्ड, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली पांच हस्तियों, रक्तदान के लिए चार, हरियाणवीं संस्कृति के विकास में सराहनीय योगदान देने वाली सात कलाकारों के अलावा
दो-दो इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, पौधारोपण के लिए दो, स्वच्छता, बेटियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
छह हस्तियों को बाजे भगत अवार्ड
राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार राह संस्था के इस सम्मान समारोह में कवि, रागनी लेखक, सांग कलाकार, विख्यात साहित्यकार और हरियाणवीं सांस्कृतिक विरासत के नायाब हीरे सूर्यकवि बाजे भगत की स्मृति में छह कलाकारों बाजे भगत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
खास अन्दाज में होगा स्वागत
राह ग्रुप की तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल पूनियां के अनुसार एम.जी. हेरिटेज ढंढूर हिसार में अवार्ड ग्रहण करने पहुंचने वाले मेहमानों का स्वागत विशेष अंदाज में किया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचने वाले मेहमानों को खाने में संपूर्ण हरियाणवीं खाना परोसा जाएगा। जिसमें देसी घी से तैयार विशेष चुरमा, खीर, शक्कर व देसी पकवानों के साथ-साथ मुर्रा नस्ल की भैंस के दूध से तैयार लस्सी पिलाने के अलावा दूध, दही व घी भी परोसा जाएगा।

0 Comments