मनो-2 सरकार : दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ, मंत्रीमंडल पर अभी असमंजस
27 अक्तूबर 2019, 3: 03 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज/गौरव सोनी
चंडीगढ़। हरियाणा की 12वीं विधानसभा के लिए आज भाजपा से मनोहर लाल व जनजनायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने पद एवं गोपनियता की शपथ ले ली लेकिन मनो-2 सरकार में मंत्रीमंडल पर अभी भी असमंजस बरकरार है। मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है जबकि, जननायक जनता पार्टी चीफ और पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के पोते दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और 6 बार से विधायक अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जेजेपी के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को नई सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे 7 निर्दलीयों में देवी लाल के बेटे रंजीत सिंह चौटाला मंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के चुनाव में इस बार कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई। बीजेपी को 40 सीटें मिली हैं। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी को 10, कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल हुई है। बीजेपी, जेजेपी और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही है।
अनिल विज और संदीप सिंह का नाम आगे
पिछली सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री रहे विज बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और अंबाला कैंट से 6 बार विधायक रहे हैं। पिछली बार की खट्टर सरकार में विज स्वास्थय, खेल और युवा मामलों के मंत्री थे। विज के अलावा इस बार विधानसभा चुनाव में जीतने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का नाम भी मंत्री पद की रेस में आगे माना जा रहा है। बता दें कि बीजेपी ने संदीप सिंह के अलावा इस बार विधानसभा चुनावों में पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को भी चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन ये दोनों ही चुनाव हार गए। अन्य बीजेपी विधायकों में महिपाल ढांडा, घनश्याम सर्राफ, बनवारी लाल,कमल गुप्ता, विनोद भ्याना, सुभाष सुधा और दीपक मांगला हैं जिन्हें मंत्री पद मिल सकता है।
जाट चेहरा बनेगा मंत्री?
ऐसी संभावना है कि खट्टर कैबिनेट में एक जाट चेहरा भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि समस्या यह है कि बीजेपी के बड़े जाट चेहरे सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु और ओपी धनखड़ इसबार चुनाव नहीं चीत सके। ऐसे में बीजेपी की टिकट पर जीते 4 जाट विधायकों महिपाल ढांडा, प्रवीण डागर, कमलेश ढांडा और जेपी दयाल में से किसी को मंत्री पद दिया जा सकता है।

0 Comments