इस बार अयोध्या में त्रेता युग जैसी दीवाली, यकिन नहीं आ रहा तो देखें तस्वीरें, 5.51 लाख दीयों से जगमगाई राम नगरी
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में इस बार त्रेता युग जैसी दीवाली मनाई जा रही है। छोटी दीपावली के अवसर पर यहां
आयोजित दीपोत्सव समारोह के दौरान अयोध्या नगरी 5.51 लाख दीयों से जगमगा उठी। इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए और उनकी उपस्थिति में भगवान राम की झांकी निकाली गई। साथ में अयोध्या में सरयू नदी के किनारे अलग-अलग घाटों पर 5.51 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाए गए। दीपक जलाए जाने से पहले मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा झांकी में शामिल कलेकारों को भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान हनुमान के रूप में तैयार किया गया था। इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक कलाकार ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। हम यहां बहुत से लोगों से मिलते हैं। विभिन्न राज्यों के कालाकार यहां आए हैं।बता दें कि दीपोत्सव के अवसर पर 5.50 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाने के साथ-साथ यह एक विश्व रिकॉर्ड भी हो गया है। क्षेत्र के निवासी और पर्यटक बड़ी संख्या में शहर में भव्य दीपोत्सव समारोह में शामिल हुए।
27 अक्तूबर 2019, 8:01 AM

0 Comments