सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले तेज बहादुर यादव ने दुष्यंत चौटाला को बताया गद्दार

सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले तेज बहादुर यादव ने दुष्यंत चौटाला को बताया गद्दार

हरियाणा मीडिया जंक्शन
27 अक्तूबर 2019, 6: 27AM
चंडीगढ। भारतीय जनता पार्टी व जेजेपी गठबंधन के बाद सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने वीडियो जारी कर तीखा हमला बोला है।तेज बहादुर ने इसे हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी बताते हुए कहा है कि आपको विपक्ष में बैठना चाहिए था। जब बीजेपी निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही थी, तब आप खुद गए और गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।गठबंधन गलत है।बीएसएफ के बर्खास्त जवान ने कहा कि जो बीजेपी है, वही जेजेपी है। जेजेपी, बीजेपी की बेटी है। उन्होंने कहा कि यह अब जनता के सामने आ चुका है। तेज बहादुर ने कहा कि इसका मुझे पहले से ही अंदेशा था. उन्होंने कहा कि जब मैं चार दिन झांसी जेल में बंद रहा, तब पार्टी की ओर से कोई बयान तक नहीं आया।
करनाल में नहीं किया प्रचार
तेज बहादुर ने कहा कि जेजेपी और बीजेपी के साथ आने के अंदेशे के कारण ही करनाल सीट पर अपना चुनाव प्रचार भी नहीं किया. गौरतलब है कि तेज बहादुर करनाल सीट से जेजेपी के उम्मीदवार थे. करनाल में तेज बहादुर को मुख्यमंत्री खट्टर से मात मिली।

Post a Comment

0 Comments