50 किमी. के दायरे में होगा एचटेट परीक्षा केंद्र, जानें मनो-2 सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले
30 अक्तूबर 2019, 1:11 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को इस बार गृह जिलों में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिवस यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एचटेट के लिए परीक्षा केंद्र अब 50 किलोमीटर के दायरे में ही बनाए जाएंगे। वे यहां कैबिनेट बैठक(dushyant chautala and manohar lal first press confrence) के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की यह पहली केबिनेट मीटिंग व प्रेस वार्ता थी। प्रेस को जानकारी देते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बैठक में तीन एजेंडों पर चर्चा हुई। जिसमें सबसे पहला एजेंडा पराली जलाने का है। क्योंकि इस समय धान की फसल कट रही है तो कुछ जगह किसान पराली जला रहे हैं। किसान पराली न जलाएं इसके लिए किसानों को डी कंपोजर दवाई पर सब्सिडी दी जाएगी।बैठक का दूसरा एजेंडा एचटैट परीक्षा का था। यह परीक्षा अगले महीने 16 व 17 नवंबर को होने वाली है। आवेदकों को दूर-दूर न जाना पड़े इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से चर्चा की गई है। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि 50 किलोमीटर के दायरे के अंदर परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। तीसरा एजेंडा धान खरीद का था। सीएम ने कहा कि धान खरीद का जो टारगेट तय गया था, वह पूरा हो चुका है लेकिन फिर भी जिन किसानों ने बाद में धान की बुआई की थी, उनकी फसल के एक-एक दाने को खरीदा जाएगा। इसमें कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम ने कहा कि अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। एक-एक करके कदम बढ़ाया जा रहा है। जैसे ही निर्णय लिया जाएगा, तो बताया जाएगा।बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व कुछ अधिकारी मौजूद रहे।
धान का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार
कैबिनेट बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों की धान फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। किसानों की धान फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
किसानों को डी कंपोजर दवाई पर मिलेगी सब्सिडी
प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में धान पराली को खेतों में ही अपघटित किए जाने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने की हरियाणा सरकार एक योजना प्रारंभ करने जा रही है। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की पराली व धान फसलावशेष को विच्छिन्न करने वाली दवा के उपयोग से खेतों में ही अपघटित किए जाने के लिए किसानों को प्ररित किए जाने की दिशा में हरियाणा सरकार 50 प्रतिशत तक अनुदान आधारित एक योजना प्रारंभ करेगी । इस योजना से धान पराली व धान फसलावशेष का खेतों में ही जलाया जाना नियंत्रित होगा। धान पराली व धान फसलावशेष को खेतों में ही अपघटित किए जाने के परिणामस्वरूप किसान के लिए खाद भी तैयार हो सकेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।

0 Comments