दीवाली का तोहफा : यह नया सिस्टम लागू करने जा रहा है कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, 50 हजार स्टूडेंट्स को होगा फायदा

दीवाली का तोहफा : यह नया सिस्टम लागू करने जा रहा है कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, 50 हजार स्टूडेंट्स को होगा फायदा

 अब ऑनलाईन होंगे यूजी, पीजी परीक्षा के लिए प्राईवेट आवेदन




26 अक्तूबर 2019, 11: 54 AM

हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय डिजीटल यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट के तहत लाखों विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हरियाणा की बेटियों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए प्राईवेट परीक्षा शुरू की थी, जिसके तहत छात्राएं सिर्फ परीक्षा शुल्क देकर किसी भी पाठ्यक्रम को कर सकती हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इस सत्र से इस परीक्षा के डाटा को ऑनलाइन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की है। प्रदेश के किसी भी कोने से बैठकर छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विश्वविद्यालय में इस सुविधा के शुरू होने से हर वर्ष करीब 50 हजार छात्राओं को फायदा होगा और उन्हें आवेदन से लेकर अनुक्रमांक तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही उपलब्ध हो सकेगी। ये जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने दी। उनहीं के प्रयासों से अन्य सुविधाओं के साथ प्राईवेट परीक्षा इसी वर्ष से ऑनलाइन किया जा रहा है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से जारी आदेशानुसार विश्वविद्यालय ने यूजी/पीजी भाग-1 के प्राईवेट छात्रों के लिए सत्र 2019-20 के लिए परीक्षा फार्म जमा करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। यूजी व पीजी के प्राईवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर तक होगी। प्रदेशभर के विद्यार्थी अब 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्राईवेट मोड से परीक्षा पास करने के लिए हर वर्ष विश्वविद्यालय में 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, जिनमें से स्नातक स्तर पर 35 हजार व स्नातकोत्तर स्तर पर 17 हजार छात्राएं व विद्यार्थी आवेदन करते हैं। अब तक उन्हें आफ लाइन ही आवेदन करना होता था। विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राइवेट परीक्षा का डाटा नियंत्रित करने व विद्यार्थियों को इस परीक्षा का अनुक्रमांक, परीक्षा व अन्य सूचनाएं प्राप्त करने में मुश्किल होती थी। विद्यार्थियों को घर बैठे सुविधा देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष से प्राईवेट परीक्षा की आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। गत वर्ष तक इस परीक्षा के लिए यूजी के विद्यार्थी नवंबर तक व पीजी के विद्यार्थी दिसंबर माह तक आवेदन करते थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष से 21 दिसंबर तक इस पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि विद्यार्थी जैसे ही ऑनलाईन आवेदन करेंगे वैसे ही वे फीस भी ऑनलाइन ही भर पाएंगे।

Post a Comment

0 Comments