सिरसा : डेरा सच्चा सौदा में विशाल रक्तदान कैंप कल 5 अक्तूबर को



सिरसा : डेरा सच्चा सौदा में विशाल रक्तदान कैंप कल 5 अक्तूबर को 

4 अक्तूबर 2019, 3:18 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई कार्य करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब डेरा सेवादारों द्वारा कोई न कोई मानवता भलाई कार्य न किए जाते हों। कल शनिवार 5 अक्तूबर को डेरा सच्चा सौदा में एक विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डेरा प्रबंधन समिति के अनुसार यह रक्तदान शिविर हर साल 5 अक्तूबर को आदरणीय बापू मगघर सिंह जी(संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पिता जी) की स्मृति में लगाया जाता है। रक्तदान कैंप प्रात: 9 बजे से शुरु होकर सांय 5 बजे तक शाह सतनाम जी धाम में चलेगा। रक्तदान कैंप के लिए आज देश के कोने-कोने से ब्लड बैंक टीमें पहुंच रही हैं। रक्तदान कैंप को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा ने रक्तदान के क्षेत्र में कई कीर्तिमान दर्ज हैं। डेरा सच्चा सौदा ने रक्तदान के क्षेत्र में अनेक गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर दुनियाभर में नाम चमकाया है। डेरा सेवादार पिछले कई सालों से हिन्दुस्तान के साथ-साथ दुनियाभर में रक्तदान कर लोगों की जान बचाते आ रहे हैं। इसी की बदौलत ही डेरा के संत ने डेरा श्रद्धालुओं को ट्रयू ब्लड पंप की उपाधी दी हुई है। लोग भी इन्हें चलते-फिरते ब्लड पंप कहने लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments