भई वाह ! लट्ठ गाड दिया : शाम 6 बजे तक हरियाणा में 65 तो महाराष्ट्र में 60 फीसद वोटिंग, देखें लोकतंत्र के महापर्व की जबरदस्त तस्वीरें


  • भई वाह ! लट्ठ गाड दिया : शाम 6 बजे तक हरियाणा में 65 तो महाराष्ट्र में 60 फीसद वोटिंग, देखें लोकतंत्र के महापर्व की जबरदस्त तस्वीरें


अभी बढ़ सकता है  वोटिंग का आंकडा़











21 अक्तूबर 2019, 8: 19 PM

हरियाणा मीडिया जंक्शन।संदीप कम्बोज/गौरव सोनी
चंडीगढ़। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरे हो गए हैं। दोनों राज्यों में वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई थी। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं वहीं विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है। मतदान खत्म होने तक शाम 6 बजे तक महाराष्ट्र में कुल 60.05 प्रतिशत जबकि हरियाणा में 6 बजे तक 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। हरियाणा में कुल 90 सीटें हैं और बीजेपी कांग्रेस दोनों ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। साल 2014 के चुनाव में 47 सीटें जीत कर बीजेपी ने हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। वहीं 2014 में महाराष्ट्र में बीजेपी पूरे 15 साल बाद सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। इस बार हरियाणा के चुनाव के लिए बीजेपी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने और एनआरसी लाने को बड़ा मुद्दा बनाया था। उधर कांग्रेस ने आर्थिक मंदी, किसानों का कर्ज और बेरोजगारी को मुद्दा बनाया था।


Post a Comment

0 Comments