हिसार : नारनौंद में हुई सबसे अधिक पोलिंग,73.57 प्रतिशत मतदान, जानें कहां-कितनी हुई पोलिंग
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
नारनौंद विस -73.57 प्रतिशत
उकलाना विस -67.63 प्रतिशत
नलवा विस -63.03 प्रतिशत
हांसी विस -65.80 प्रतिशत
आदमपुर विस-59.80 प्रतिशत
हिसार विस -53.80 प्रतिशत
कुल मतदान - 64.98 प्रतिशत
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया दर्जनभर स्थानों का दौरा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा तथा पुलिस अधीक्षक शिवचरण ने जिला में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनभर स्थानों व मतदान केंद्रों का दौरा कर यहां मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, जाट कॉलेज, सैनी हाई स्कूल, गांव सातरोड़, आदमपुर, पनिहारी, सिवानी बोलान, आदमपुर व हिसार के अनेक मतदान केंद्रों पर जाकर वहां सुरक्षा व्यवस्था व मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इसके अलावा उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ कॉन्फ्रेंस कक्ष में बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष से भी मतदान की स्थिति पर नजर रखी और पल-पल की अपडेट ली।
महिला मतदान केंद्र व मॉडल बूथ बनाए गए
जिला में सात विधानसभा क्षेत्रों में 22 महिला मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन सभी मतदान केंद्रों में मतदान के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की समस्त जिम्मेदारियां महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने संभाली। महिला बूथों की अच्छी प्रकार साज-सज्जा की गई थी जिसे देखकर मतदाताओं ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने स्वयं कई महिला मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्था देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। जिला में 9 मॉडल मतदान केंद्र भी बनाए गए थे।
सेल्फी प्वाइंट्स पर दिखा युवाओं का क्रेज
विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट्स भी बनाए गए थे जिसके प्रति युवा मतदाताओं में काफी क्रेज दिखा। अनेक मतदाताओं ने मतदान उपरांत सेल्फी प्वाइंट्स पर खड़े होकर अंगुली पर स्याही के निशान को दिखाते हुए सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का दौर दिनभर चला।
कम्युनिकेशन एप रहा कारगर
लोकसभा आम चुनाव-2014 की भांति आज आयोजित विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कम्युनिकेशन एप का प्रयोग किया गया। इससे नियंत्रण केंद्र में मौजूद अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कम समय में त्वरित संवाद संभव हो सका। इस एप पर प्रत्येक मतदान केंद्र से संबंधित सात अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां इस प्रकार रखी गई थी कि जरूरत पडऩे पर तत्काल उनसे संपर्क किया जा सके। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने नियंत्रण केंद्र से दर्जन भर मतदान केंद्रों से संपर्क करके वहां की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया। प्रत्येक कॉल में आधे मिनट से भी कम समय लगा। उपायुक्त ने बताया कि कई बार झूठी शिकायतें मिलने पर मतदान केंद्रों पर टीमें भेजनी पड़ती थीं लेकिन कम्युनिकेशन एप होने से शिकायत मिलते ही एक मिनट के भीतर मतदान केंद्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ली गई जिससे गलत रिपोर्टिंग से बचने में मदद मिली।
बुजुर्गों के लिए किए गए विशेष प्रबंध
मतदान के दौरान बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इनकी मदद के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवक भी लगाए गए थे। इन्हें बिना लाइन में लगे सीधे मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर्स व सहायकों की नियुक्ति की गई थी।

0 Comments