कालांवाली विधानसभा : इनेलो व भाजपा को बाय-बाय कर कांग्रेस उम्मीद्वार शिशपाल केहरवाला के समर्थन में आए कोटली के कई ग्रामीण
20 अक्तूबर 2019, 2 :31 PM
गौरव सोनी।हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा। कालांवाली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीद्वार शिशपाल केहरवाला वाला ने आज विस क्षेत्र के गांव कोटली पहुंचे व दुर्गा माता के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद वे कोटली स्थित पप्पू राम ठेकेदार के घर पहुंचे व सभी ग्राम वासियो से वोटों की अपील की। ग्रामीणों ने भी उन्हें भरपूर सहयोग का आश्वासन देते हुए विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में आपकी जीत निशिचत होगी। इस अवसर पर कृष्णा पंच ,राज कुमार तनेजा,नरेंद्र(बंटी), सुरेंद्र सूर्या ,महिंद्र कम्बोज, जयपाल ex. पंच,जोध लाल ex. पँच, मलकीत,महेन्द्र तंवर(कालू),राजू,नंद लाल ex. पँच,महेंद्र गुंदल, फूल चन्द हांडा व नरेन्द्र (बंटी) ने इनैलो पार्टी छोड़कर कांग् रेस का दामन थाम लिया। वहीं पूर्व पंच जोध लाल भी भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हुए।





0 Comments