हरियाणा महाभारत-2019 : फतेहाबाद में सबसे अधिक तो गुरुग्राम में सबसे कम मतदान

हरियाणा महाभारत-2019 :  फतेहाबाद में सबसे अधिक तो गुरुग्राम में सबसे कम मतदान



हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। विधानसभा आम चुनाव में जिला मतदान प्रतिशत में प्रदेशभर में पहले स्थान पर रहा है। जिला में तीनों विधानसभा क्षेत्रो में 76.9 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो प्रदेश भर में अव्वल है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 80.6 प्रतिशत, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 76.8 प्रतिशत तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र में 73.3 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 20 हजार 68 मतदाताओं में से एक लाख 77 हजार 291 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार से फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 39 हजार 945 मतदाताओं में से एक लाख 83 हजार 965 तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 14 हजार 373 मतदाताओं में से एक लाख 57 हजार 36 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।   

पंचकूला- 61.07
अंबाला- 57.19
यमुनानगर- 68.11
कुरुक्षेत्र- 64.07
कैथल- 69.11
करनाल- 58.72
पानीपत- 60.09
सोनीपत- 58.13
जींद- 67.41
फतेहाबाद- 76.9
सिरसा- 64.98
हिसार- 64.98
भिवानी- 67.52
रोहतक- 63.43
झज्जर- 58.41
महेंद्रगढ़- 59.50
रेवाड़ी- 61.22
गुरुग्राम- 50.14
फरीदाबाद- 52.26
मेवात- 65.24
पलवल- 67.59
चरखी दादरी- 59.81

Post a Comment

0 Comments