भंवर में जनादेश : मनो-2 सरकार बनने का रास्ता साफ, इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रीमंडल में जगह

भंवर में जनादेश : मनो-2 सरकार बनने का रास्ता साफ, इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रीमंडल में जगह

       मुख्यमंत्री पद के लिए कल शपथ ले सकते हैं मनोहर लाल




हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज/गौरव सोनी
हिसार/चंडीगढ़।
हरियाणा विधानसभा चुनाव का जनादेश इस बार भंवर में फंस गया। कोई भी पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई। 75 पार का नारा देने वाली भाजपा जहां 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी वहीं कांग्रेस के जादूई आंकड़े के सपने भी चकनाचूर हो गए। कांग्रेस को 31 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं 10 महीने पहले गठित हुई जजपा ने 10 सीटें हासिल की हैं जबकि इनेलो अपनी परंपरागत सीट ऐलनाबाद ही बचा पाने में कामयाब रही। इसके अलावा एक सिरसा सीट हलोपा के गोपाल कांडा तो वहीं 8 सीटें अन्य के खाते में हैं। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद भी भाजपा को सरकार बनाने के लाले आ पड़े हैं। 6 निर्दलिय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दे दिया है जिससे प्रदेश में भाजपा सरकार बनना अब लगभग तय हो गया है। समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक मनोहर-2 मंत्रीमंडल में भी दिखाई दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो ये सभी निर्दलीय विधायक मंत्रीमंडल में अहम पद पाने के लिनए अड़े हैं जबकि भाजपा सिर्फ तीन ही विधायकों को मंत्रीमंडल में स्थान देना चाहती है। रानियां से चुनकर विधानसभा पहुंंचे निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला को जहां गृह मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं हैं वहीं अभय चौटाला को स्वास्थ्य तो सोमबीर सांगवान को खेल मंत्रालय दिए जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि मनोहर लाल कल दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
वहीं इस बार के चुनाव नतीजे चौंकाने वाले रहे। भाजपा के 10 में से 8 मंत्री अपनी सीट गंवा चुके हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। इस बार हरियाणा में 6 कैबिनेट मंत्री चुनाव में उतरे, इनमें से 5 को हार मिली। अम्बाला कैंट से अनिल विज अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। वहीं महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, सोनीपत से कविता जैन, इसराना से कृष्ण लाल पंवार और बादली से ओमप्रकाश धनखड़ हार गए हैं। इसके अलावा 4 राज्यमंत्रियों ने चुनाव लड़ा। शाहबाद से कृष्ण बेदी, रोहतक से मनीष कुमार ग्रोवर, रादौर से कर्णदेव कंबोज हार गए जबकि बावल से बनवारी लाल को जीत मिली है। इसी बीच 58312 वोटों के अंतर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की जीत सबसे बड़ी रही तो सबसे कम अंतर की जीत हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा की रही। भाजपा से बागी हो सुनीता सेतिया ने अपने जिस बेटे गोकुल को निर्दलीय चुनाव लड़ाया, वह महज 602 वोटों से कांडा से हारे हैं।  बता दें कि 2014 में भाजपा ने 47 सीटें, इनेलो ने 19 सीटें, कांग्रेस ने 15 सीटें, निर्दलियों ने 5 सीटें और अन्य ने 4 सीटें जीती थी। भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।
 


मनो-2 मंत्रीमंडल में दिखाई दे सकते हैं ये चेहरे
 
अनिल विज, विधायक अंबाला कैंट, भाजपा
कंवरपाल गुर्जर, विधायक जगाधरी, भाजपा
गोपाल कांडा, विधायक सिरसा, हलोपा
रणजीत चौटाला, विधायक रानियां, निर्दलीय
अभय चौटाला, विधायक ऐलनाबाद, इनेलो
सतबीर सांगवान, विधायक चरखी दादरी, निर्दलीय
बनवारी लाल, विधायक भाजपा

बलराज कुंडू, विधायक निर्दलीय

मनो-2 मंत्रीमंडल में इस बार नहीं दिखाई देंगे ये कद्दावर नेता

कैप्टन अभिमन्यु
ओम प्रकाश धनखड़
रामबिलास शर्मा
कविता जैन
कृष्ण बेदी
कृष्ण लाल पंवार
मनीष ग्रोवर
कर्णदेव कंबोज



 हरियाणा महाभारत-2019 : जानें किस विधानसभा सीट से किसे मिली जीत-कौन हारा


सीट विजयी उम्मीदवार पार्टी हारे प्रत्याशी पार्टी अंतर
आदमपुर कुलदीप बिश्नोई  कांग्रेस सोनाली फोगाट भाजपा 29471  
अंबाला छावनी अनिल विज भाजपा चित्रा सरवारा कांग्रेस 20165  
अंबाला शहर असीम गोयल भाजपा निर्मल सिंह निर्दलीय 8952  
असंध शमशेर सिंह गोगी कांग्रेस नरेंद्र सिंह बसपा  1703  
अटेली सीताराम भाजपा अतर लाल बसपा 16074  
बाढड़ा नैना सिंह जजपा रणवीर महेंद्रा कांग्रेस 13704  
बड़खल सीमा त्रिखा भाजपा विजय प्रताप सिंह कांग्रेस 2545  
बादली कुलदीप वत्स कांग्रेस ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा 11245  
बादशाहपुर राकेश दौलताबाद निर्दलीय मनीष यादव भाजपा 10157  
बहादुरगढ़ राजेंद्र सिंह जून कांग्रेस नरेश कौशिक भाजपा 15491  
बल्लभगढ़ मूल चंद शर्मा भाजपा आनंद कौशिक कांग्रेस 41713  
बरोदा श्रीकृष्ण हुड्‌डा कांग्रेस योगेश्वर दत्त भाजपा 4840  
बरवाला जोगी राम सिहाग जजपा सुरेंद्र पूनिया भाजपा 3908  
बावल बनवारी लाल भाजपा एमएल रंगा कांग्रेस 32245  
बवानी खेड़ा बिशंभर सिंह भाजपा रामकिशन फौजी कांग्रेस 10895  
बेरी रघुवीर कादियान कांग्रेस विक्रम कादियान भाजपा 12952 
भिवानी घनश्याम दास सर्राफ भाजपा डॉ. शिव शंकर जजपा 27884  
डबवाली अमित सिहाग कांग्रेस आदित्य देवीलाल भाजपा 15647  
दादरी सोमवीर सिंह निर्दलीय सतपाल सांगवान जजपा 14272  
ऐलनाबाद अभय सिंह चौटाला इनेलो पवन बैनीवाल भाजपा 11922  
फरीदबाद नरेंद्र गुप्ता भाजपा लखन कुमार कांग्रेस 21713  
फरीदाबाद एनआईटी नीरज शर्मा कांग्रेस नगेंद्र भड़ाना भाजपा 3242  
फतेहाबाद दुड़ा राम बिश्नोई भाजपा वीरेंद्र सिवाच जजपा 3300  
फिरोजपुर झिरका मामन खान कांग्रेस नसीम अहमद भाजपा 37004  
गन्नौर निर्मल रानी भाजपा कुलदीप शर्मा कांग्रेस 10280  
गढ़ी सांपला-किलोई भूपेंद्र हुड्‌डा कांग्रेस सतीश नांदल भाजपा 58312  
घरौंडा हरविंदर कल्याण भाजपा अनिल कुमार कांग्रेस 17402  
गोहाना जगबीर मलिक कांग्रेस राजकुमार सैनी लोसुपा 4152  
गुहला ईश्वर सिंह जजपा दिलूराम कांग्रेस 4574  
गुड़गांव सुधीर सिंगला भाजपा मोहित ग्रोवर निर्दलीय 33315  
हांसी विनोद भ्याणा भाजपा राहुल मक्कड़ जजपा 22260  
हथीन प्रवीण डागर भाजपा मो. इजराइल कांग्रेस 2887  
हिसार कमल गुप्ता भाजपा रामनिवास राड़ा कांग्रेस 15832  
होडल जगदीश नैय्यर भाजपा उदयभान कांग्रेस 3387  
इंद्री राम कुमार भाजपा राकेश कांबोज निर्दलीय 7431  
इसराना बलबीर सिंह कांग्रेस कृष्ण लाल पंवार भाजपा 20015  
जगाधरी कंवर पाल गुर्जर भाजपा अकरम खान कांग्रेस 16373  
झज्जर गीता भुक्कल कांग्रेस राकेश कुमार भाजपा 14999  
जींद कृष्ण मिड्‌ढा भाजपा महाबीर गुप्ता जजपा 12508  
जुलाना अमरजीत ढांडा जजपा परमिंदर ढुल भाजपा 24193  
कैथल लीला राम गुर्जर भाजपा रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस 1246  
कलानौर शकुंतला खटक कांग्रेस राम अवतार भाजपा 10624  
कालांंवाली शीशपाल सिंह कांग्रेस राजिंदर सिंह शिअद 19243  
कलायत कमलेश ढांडा भाजपा जय प्रकाश कांग्रेस 8974  
कालका प्रदीप चौधरी कांग्रेस लतिका शर्मा भाजपा 5931  
करनाल मनोहर लाल भाजपा त्रिलोचन सिंह कांग्रेस 45188  
खरखौदा जयवीर सिंह कांग्रेस पवन कुमार जजपा 1544  
कोसली लक्ष्मण सिंह यादव भाजपा यदुवेंद्र सिंह कांग्रेस 38624  
लाडवा मेवा सिंह कांग्रेस पवन सैनी भाजपा 12637  
लोहारू जय प्रकाश दलाल भाजपा सोमवीर सिंह कांग्रेस 17677  
महेंद्रगढ़ राव दान सिंह कांग्रेस रामबिलास शर्मा भाजपा 10220  
महम बलराज कुंडू निर्दलीय आनंद सिंह दांगी कांग्रेस 12047  
मुलाना वरुण चौधरी कांग्रेस राजबीर सिंह भाजपा 1688  
नलवा रणबीर गंगवा भाजपा रणधीर कांग्रेस 9672  
नांगल चौधरी अभय सिंह यादव भाजपा मूला राम जजपा 20615  
नारायणगढ़ शैली कांग्रेस सुरिंदर सिंह भाजपा 20600  
नारनौल ओम प्रकाश यादव भाजपा कमलेश सैनी जजपा 14715  
नारनौंद रामकुमार गौतम जजपा कै. अभिमन्यु भाजपा 12029  
नरवाना रामनिवास जजपा संतोष रानी भाजपा 30692  
नीलोखेड़ी धर्मपाल गौंदर निर्दलीय भगवान दास भाजपा 2222  
नूह आफताब अहमद कांग्रेस जाकिर हुसैन भाजपा 4038  
पलवल दीपक मंगला भाजपा करण दलाल कांग्रेस 28296  
पंचकूला ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा चंद्रमोहन बिश्नोई कांग्रेस 5633  
पानीपत शहरी प्रमोद विज भाजपा संजय अग्रवाल कांग्रेस 39545  
पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा भाजपा देवेंद्र कादियान जजपा 21961  
पटौदी सत्य प्रकाश भाजपा नरेंद्र सिंह पहाड़ी निर्दलीय 36579  
पिहाेवा संदीप सिंह भाजपा मनदीप चट्‌ठा कांग्रेस 5314  
पृथला नयन पाल रावत निर्दलीय रघुवीर तेवतिया कांग्रेस 16429  
पुन्हाना मोहम्मद इलियास कांग्रेस रहीस खान निर्दलीय 816  
पुंडरी रणधीर सिंह गोलन निर्दलीय सतबीर भाणा कांग्रेस 12824  
रादौर बीएल सैनी कांग्रेस कर्णदेव कंबोज भाजपा 2541  
राई मोहन लाल भाजपा जय तीर्थ कांग्रेस 2662  
रानियां रणजीत सिंह निर्दलीय गोबिंद कांडा हलोपा 19431  
रतिया लक्ष्मण नापा भाजपा जरनैल सिंह कांग्रेस 1216  
रेवाड़ी चिरंजीव राव कांग्रेस सुनील कुमार भाजपा 1317  
रोहतक भारत भूषण बतरा कांग्रेस मनीष ग्रोवर भाजपा 2735  
साढौरा रेणू बाला कांग्रेस बलवंत सिंह भाजपा 17020  
सफीदों सुभाष गांगोली कांग्रेस बचन सिंह आर्य भाजपा 3658  
समालखा धर्म सिंह छौक्कर कांग्रेस शशिकांत कौशिक भाजपा 14942  
शाहाबाद राम करण जजपा कृष्ण कुमार भाजपा 37127  
सिरसा गोपाल कांडा हलोपा गोकुल सेतिया निर्दलीय 602  
सोहना संजय सिंह भाजपा रोहताश सिंह जजपा 12453  
सोनीपत सुरेंद्र पंवार कांग्रेस कविता जैन भातपा 32878  
थानेसर सुभाष सुधा भाजपा अशोक अरोड़ा कांग्रेस 842  
तिगांव राजेश कुमार भाजपा ललित नागर कांग्रेस 33841  
टोहाना देवेंद्र बबली जजपा सुभाष बराला भाजपा 52302  
तोशाम किरण चौधरी कांग्रेस शशि रंजन भाजपा 18059  
उचाना कलां दुष्यंत चौटाला जजपा प्रेमलता भाजपा 47452  
उकलाना अनूप धानक जजपा आशा खेदड़ भाजपा 23693  
यमुनानगर घनश्याम दास भाजपा दिलबाग सिंह कांग्रेस 1455

Post a Comment

0 Comments