हरियाणा महाभारत-2019 : क्या अभी भी जननायक जनता पार्टी की जेब में है सत्ता की चाबी, किस पार्टी को समर्थन देंगे दुष्यंत

हरियाणा महाभारत-2019 : क्या अभी भी जननायक जनता पार्टी की जेब में है सत्ता की चाबी, किस पार्टी को समर्थन देंगे दुष्यंत




25 अक्तूबर 2019, 4:54 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर किंगमेकर के रूप में उभरकर आई जननायक जनता पार्टी ने जहां पार्टी सुप्रीमो दुष्‍यंत चौटाला को विधायक दल का नेता चुन लिया है वहीं नई सरकार के गठन के लिए किसी पार्टी के समर्थन को लेकर अपने पत्‍ते पूरी तरह नहीं खोले हैं। दुष्यंत चौटाला ने शर्त रखते हुए कहा है कि कहा कि जो पार्टी हमारे सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम से सहमत होगी हम उसकी को समर्थन देंगे। हरियाणा में सरकार गठन के लिए किसी दल को समर्थन के मुद्दे पर प्रेस कान्‍फेंस में दुष्‍यंत ने स्‍पष्‍ट तौर पर कुछ नहीं कहा और अपने सभी विकल्‍प खुले होने के संकेत दिए। इस तरह उन्‍होंने भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए अपने दरवाजे खुले होने का इशारा किया। नई दिल्‍ली में पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उन्‍होंने प्रेस कान्‍फेंस में अपनी पार्टी का रुख साफ किया।दुष्‍यंत चौटाला ने यहां मीडिया से बातचीत में दुष्‍यंत ने कहा कि सरकार बनाने के लिए उस दल  को समर्थन देंगे जो हरियाणा के लिए तय हमारे न्‍यनतम कार्यक्रम को मानेगा। इस कार्यक्रम के तहत हमने हरियाणवी के लिए  नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण का संकल्प लिया था। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन पर चौधरी देवीलाल की सोच के बारे को लागू करने वाले दल को जेजेपी अपना समर्थन देगी। यह पूछे जाने पर कि आपकी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लडा तो ऐसे में अब उसे समर्थन करने पर कैसे विचार कर सकते हैं, तो दुष्‍यंत ने कहा, हमने कांग्रेस के साथ मिलकर तो चुनाव नहीं लड़ा। हमने तो चुनाव कांग्रेस के खिलाफ भी लड़ा। नई सरकार के गठन पर भाजपा या कांग्रेस में किसी एक को समर्थन देने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी तक हमने इस मुद्दे पर किसी से बात नहीं की है, क्योंकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे में यह स्पष्ट नहीं था। अब हम अधिकृत हो गए हैं, हम

तिहाड़ जेल में पिता अजय चौटाला से मिले दुष्यंत
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि  विधायक दल की बैठक में आज एक प्रस्ताव पारित किया गया कि मैं विधायक दल का नेता हूं। विधायक दल की बैठक में ईश्वर सिंह को उपनेता और अमरजीत ढांडा को मुख्य सचेतक चुना गया। सरकार के गठन और नए सियासी समीकरण को लेकर चल रही गति‍विधियां में जेजेपी पर सबकी नजर है। इससे पहले बीच दुष्‍यंत चौटाला ने तिहाड़ जेल में पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला से मुलाकात की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।संबंधित लोगों से बात करेंगे। कुछ ही घंटों में या कुछ दिनों में हम इस बारे में तय फैसला कर लेंगे।

Post a Comment

0 Comments