मनो-2 सरकार : विधायक दल की बैठक के बाद कल राज्यपाल से मिलेंगे मनोहर लाल, पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
25 अक्तूबर 2019, 5:13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
नई दिल्ली/चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा भले ही बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है लेकिन पार्टी की तरफ से दूसरी बार फिर सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दे दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक के उपरांत राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेेंगे। हलोपा के गोपाल कांडा, निर्दलीय रणजीत चौटाला, सोमबीर सांगवान, बलराज कुंडू, इनेलो के अभय चौटाला समेत सभी निर्दलीय विधयकों ने आज भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर किया है। यह सभी विधायक आज नई दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। वहीं भाजपा के अनिल जैन ने हरियाणा में सरकार के गठन को लेकर कहा है कि चंडीगढ़ में कल सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। आॅब्जर्वर के रूप में निर्मला सीतारमण और जनरलसेकी अरुण सिंह होंगे। कल ही विधायक दल का नेताचुना जाएगा। उसके बाद हम हरियाणा में सरकार बनाने के लिए गवर्नर से मुलाकात करेंगे। समर्थन देने के बाद निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने भाजपा को समर्थन देने पर कहा है कि मैं 30 साल से भाजपा का कार्यकर्ता था। मैं बीजेपी में था, कहां गया था? बीजेपी मेरी मां है। इस बीच नई दिल्ली पहुंचे हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना समर्थन देता हूं। मैं जेपी नड्डा जी से मिला हूं। नयन पाल रावत, हरियाणा की पृथला विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं।


0 Comments