दीपेंद्र हुड्डा के बिगड़े बोल, बोले भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को जूते मारेंगे लोग

दीपेंद्र हुड्डा के बिगड़े बोल, बोले भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को जूते मारेंगे लोग






25 अक्तूबर 2019, 5:25 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज/गौरव सोनी
चंडीगढ़। मनोहर-2 सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थ न देने वाले विधायकों पर कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज विवादित बयान दे डाला। उन्‍होंने कहा हे कि खट्टर सरकार का हिस्सा बनने जा रहे निर्दलीय विधायक अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं। वे लोगों का भरोसा बेच रहे हैं। हरियाणा के लोग ऐसा करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे, लोग उन्हें जूते से मारेंगे। दीपेंद्र के इस बयान के बाद विवाद गमार्ने की संभावना है।बता दें कि हरियाणा में सात निर्दलीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने की बात सामने आई है। इससे कांग्रेस की सरकार बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। इसके बाद दीपेंद्र का यह बयान आया है। बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गैर भाजपा दलों और निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर हरियाणा में सरकार बनाना चाहते थे, लेकिन रणजीत सिंह और गोपाल कांडा के साथ-साथ करीब छह निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ आ गए। माना जा रहा हे कि इसी बौखलाट में दीेपेंद्र हुड्डा ने यह विवादित बयान दे दिया। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने राज्‍य में सत्‍ता परिवर्तन के लिए वोट दिया। भाजपा को लोग सत्‍ता से बाहर करना चाहते हैं, ऐसे में जिन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है और उसके साथ सरकार में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, वे जनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा करके ये विधायक अपनी राजनीति कब्र खोद रहे हैं। प्रदेश की जनता इनको कतई माफ नहीं करेगी।

Post a Comment

0 Comments