हरियाणा : कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा
1 नवंबर 2019, 7:36 PM
प्रवीन कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने आज यहां आयोजित पार्टी के विधायकों व नेताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता चुन लिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा बुलाई यह बैठक चंडीगढ़ के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई। पहली बैठक दोपहर 11 बजे विधायक दल की हुई। इस बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद व पर्यवेक्षक के रूप में मधुसूदन मिस्त्री मौजूद रहे। इसके बाद दोपहर 2 बजे कांग्रेस के विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों व जिÞला समन्वयकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ 5 से 15 नवंबर के बीच चलाए जाने वाले देशव्यापी आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद व मधुसूदन मिस्त्री रहे।

0 Comments