भाजपा की तानाशाही नीतियों के दुष्प्रभाव से आई आर्थिक मंदी : कुलदीप बिश्नोई
2 अक्तूबर 2019, 2:32 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
आदमपुर। भाजपा की तानाशाही नीतियों के दुष्प्रभाव के कारण देश भीषण आर्थिक मंदी की चपेट में है। जीडीपी न्यूनतम स्तर पर है, उद्योग, धंधे बंद होते जा रहे हैं, रोजगार घट रहे हैं और दिन-प्रतिदिन लोगों की नौकरियां छिन रही हैं। कृषि विकास दर ऐतिहासिक गिरावट के साथ 2 फीसदी पर पहुंच चुकी है। पहले यह 5 फीसदी थी। आॅटोमोबाइल सेक्टर में बड़े स्तर पर नौकरियां जा रही हैं। पूरा बाजार मांग की कमी से जूझ रहा है। अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में नकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। भाजपा निरंतर बैंकों के विलय की घोषणा कर रही है। भाजपा नेताओं की नकारात्मक सोच और सरकारी नीतियों के कारण देश, प्रदेश भीषण आर्थिक मंदी की ओर जा रहे हैं। यह बात केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने गांव किशनगढ़, मंडी आदमपुर, खारिया, चौधरीवाली में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने दौरान लोगों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा पिछले पांच सालों में प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का भार सहते-सहते प्रदेशवासी थक चुके हैं और भाजपा अपने ही बोझ तले दबकर ढह जाएगी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। सभी वर्गों के लोग कांग्रेस के पक्ष में जुड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री सत्ता के नशे से इतने घमंड में हैं कि कभी किसी की गर्दन काटने की बात कह रहे हैं तो कभी अपने ही कार्यकत्र्ता का अपमान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी पद पर बैठा व्यक्ति जब घमंड में आकर इस तरह की बातें करने लग जाए तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस सरकार का भविष्य क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी और 36 बिरादरी के हितों की रक्षा करने वाली सरकार प्रदेश में बनाएगी। उन्होंने कहा कि आदमपुर का चुनाव तो पारिवारिक चुनाव है। यहां के लोगों का अपना चुनाव है। आदमपुर की जनता ने जो पिछले 50 सालों से विश्वास कायम किया है, उसे वह कभी टूटने नहीं देंगे और वोट की चोट से बाहरी ताकतों को यहां से जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। कुलदीप ने कहा कि पिछले 2 माह से पूरे हलके में जो प्यार, आशीर्वाद और जन समर्थन आदमपुर की जनता का उन्हें मिला है, उसके लिए वे सदैव आदमपुर की जनता के आभारी रहेंगे और हलके का स्वर्णिम दौर वापिस लाने के लिए ईमानदारी से संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments