सीएम बोले, हम कौन हैं किसी को नौकरी देने वाले, जो योग्य है वो नौकरी ले जाएगा

सीएम बोले, हम कौन हैं किसी को नौकरी देने वाले, जो योग्य है वो नौकरी ले जाएगा 




कहा, राज करने को नहीं व्यवस्था बदलने के लिए आए हैं

13 अक्तूबर 2019, 9:31 PM
रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन
निसिंग। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि भाजपा ने नौकरियों में भाई भतीजावाद, जातिवाद व भ्रष्टाचार को खत्म कर पारदर्शिता बरतने का काम किया है ताकि युवाओं को योज्यता के आधार पर रोजगार मिल सके। फिर भी युवाओं को अपनी सोच बनानी चाहिए कि वो नौकरी लेने की बजाय स्वयं रोजगार बनकर दूसरों को रोजगार दे सके।  एक से दो एकड़ के छोटे मंझले किसानों को किसानी से जुडे़ स्वरोजगार के कार्यों हेतु 15 दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी कर लोन दे दिया जाऐगा। धान की फसल के 200 रूपए व गेहूं के 65 रूपए दाम बढ़ाकर किसानों को लाभ पहुंचाया गया। आठ लाख के ट्रेक्टर के लिए बैंक पांच से छह एकड़ जमीन के कागजात जमा करवा लेता था लेकिन हम आठ लाख के ट्रेक्टर की जगह दस से 12 लाख की कीमत से अधिक जमीन के दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे, एैसा हम करने जा रहे हैं। युवाओं को पढ़ाई के लिए लोन लेते समय किसी भी गारंटी की जरूरत नहीं है। उसके लोन की गारंटी सरकार देगी। युवा पढ़-लिखकर रोजगार प्राप्त करेगा। उसे लोन की राशि चुकानी पड़ेगी।सरकार ने पांच साल काम किया पूरी पारदर्शिता के साथ किया। यूं कहिए सत्ता को सेवा के भाव से बरता है। वहीं कांग्रेस सरकार ने देश व प्रदेश को  लूटने का काम किया। कांग्रेस नेताओं ने अपने बच्चों के लिए घर भरने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने किसके लिए धन इक्ट्ठा करना है। मेरी भी स्थिति बिलकुल इन्हीं के जैसी है। हमें किसके लिए धन लूटना है। हमारा तो चाहरदीवारी वाला परिवार नहीं है। हमारा तो घर पूरा देश व प्रदेश है। हमें तो अपने पूरे परिवार की चिंता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों पर सबसे पहला हक गरीबों का है। हमने एक लाख लोगों के पीले राशनकार्ड बनवाए हैं। राशन कार्ड पर जो बाईक, टीवी सहित कई अन्य शर्तो के झमेलों को खत्म कर वार्षिक आमदन के आधार पर राशनकार्ड बनाने की स्कीम जारी की है। बीसी व अन्य वर्गो में तीन से छह लाख वार्षिक आय तक के परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजनाओं पर सबसे पहला अधिकार गरीब लोगों का है। सरकारी योजनाओं पर सबसे पहला अधिकार उन लोगों का है जिन परिवारों में एक भी सरकारी नौकरी नही है। संपन्न परिवारों को स्वत: ही सरकारी योजनाओं का लाभ उसी प्रकार छोड़ देना चाहिए जिस प्रकार प्रधानमंत्री के कहने पर एक करोड़ लोगों ने गैस सब्सिीडी छोड़ दी थी।  लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने  बिना काम किए गरीबों को 72 हजार रूपए प्रति वर्ष देने की घोषणा की थी। जो बीस वर्ष भी पूरा नही हो सकती थी। जनता ने कांग्रेस के उन झूठे लोगों की बातों पर विश्वास नही किया। और आगे भी नही करना।  हम तो काम करने के साढे नौ हजार रूपए महीना देने का वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी का विरोध नही है बल्कि जनता इसकी सराहना करती है। टैक्स का पैसा जनता के काम आता है। गोंदर गांव में उन्होंने 16 करोड़ के विकास कार्य करवाए। बागी बनकर नीलोखेडी से चुनाव लड़ रहे धर्मपाल गोंदर के बारें में उन्होंने कहा कि धर्मपाल को मैं करीब से जानता हूं । इसके अंदर कुछ है ओर बाहर कुछ है। हल्के के चप्पे-चप्पे से मैं वाफिक हूं।  उन्होंने 21 अक्तूबर को कमल के फूल के सामने का बटन बार-बार व इतनी बार दबाना और तब तक दबाना जब तक मशीन घबरा न जाए। एक पार्टी जब प्रत्यासी को मैदान में उतारती है तो लोग पार्टी को देखते हैं, प्रत्याशी को नही। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों से भी अधिक मार्जिन से इस बार आपने भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलवानी है। वहीं उन्होंने कुरूक्षेत्र में 15 अक्तूबर को प्रधानमंत्री की होने वाली रैली का निमंत्रण भी दिया। नीलोखेडी विधायक ने भी लोगों को हल्के में करवाए गए विकास कार्य गिनवाते हुए वोट देने की अपील की। इस अवसर पर चंडीगढ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन,जिलाध्यक्ष जगमोहन आन्नद, मीना चौहान रायसन, गुरमेज गोंदर,  योगेंद्र राणा, संजय राणा, महिपाल राणा, विनोद राणा, राजेंद्र भाभरी, सतनारायण शर्मा, नपा चेयरमैन सलिंद्र चौहान, चंद्रमोहन शर्मा, वेद तनेजा, सरपंच देवंद्र राणा गोंदर, रामकुमार गुनियाना, सुरेंद्र बतान, रविंद्र गोंदर, शमशेर कुचपुरा, विनोद सिंगला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक डूबता हुआ जहाज है जिसपर कभी भूलकर भी नही बैठना। वहीं एक ओर पार्टी आई है चप्पल, चाबी व कप पलेट, जिसके निशान है। इन सब पर कैसे विश्वास किया जाए। बडा सवाल नीयत व विश्वास का है।

पूर्व इनैलो विधायक ने पकड़ा कमल का झंडा
सीएम की निसिंग रैली में पूर्व इनैलो विधायक मामूराम गोंदर ने  दर्जनभर कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी पार्टी ममें शामिल हुए। सीएम ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर बधाई देते हुए सरोपा भेंट किया। उनके साथ रोशनलाल, गोयल, सुनील अमूपुर, हरदीप सिंह लागर, शकुंतला आहुजा सहित अन्य ने कमल का झंडा थामा। मामूराम गोंदर ने कहा कि पार्टी में उनका काम बोलेगा।

हमारे अपने हैं, आगे आने दो
सीएम ने  सामने बैठी जनता की ओर निहारते हुए कहा कि गली में जो पुलिसकर्मी खडे़ हैं, जो लोगों को आगे नहीं आने देते। इन्हें तुंरत आगे आने दो , हमारे अपने हैं सब। ये भी सुनना चाहते हैं। यह कहते हुए सबको करीब से देखने का मौका दिया गया।

Post a Comment

0 Comments