हिसार : आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने भरा पर्चा, जानें अब तक कितने नामांकन
हिसार व नलवा से 5-5, बरवाला व आदमपुर से 4-4, तथा उकलाना से 3 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
नारनौंद में 3 व हांसी में 12 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
4 अक्तूबर 2019, 2:23 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। विधानसभा चुनाव-2019 के लिए मंडी आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं उकलाना से कांग्रेस उम्मीदवार भी नामांकन दाखिल कर रही हैं। वहीं गत दिवस हांसी व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों में 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा करवाए। नारनौंद में 3 प्रत्याशियों ने आरओ सुरेंद्र सिंह व हांसी में 12 प्रत्याशियों ने एआरओ दर्शन सिंह के पास अपने नामांकन जमा करवाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी खांडाखेड़ी निवासी 51 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र मित्रसेन, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गांव राखी खास निवासी 33 वर्षीय संदीप पुत्र सुभाष तथा बवानी खेड़ा निवासी 29 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी सविता काजल पुत्री कृष्ण कुमार ने अपना नामांकन जमा करवाया।इसी प्रकार हांसी में राष्टद्द्रीय भागीदारी समाज पार्टी के प्रत्याशी ढाणी कुम्हारान निवासी 36 वर्षीय जयभगवान पुत्र धनसिंह, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी हांसी निवासी 58 वर्षीय सुरिंदर पुत्र जयगोपाल, गांव फरीदपुर निवासी 25 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप पुत्र महताब, गांव मेहंदा निवासी 32 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप सिंह पुत्र वजीर सिंह, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गांव लालपुरा निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र हवासिंह, हांसी की जगदीश कालोनी निवासी 36 वर्षीय शम्मी पुत्र द्वारका प्रसाद, भारतीय जनराज पार्टी प्रत्याशी जग्गा बाड़ा निवासी 35 वर्षीय कपिल देव पुत्र रतन सिंह, हांसी के मंडी सैनियान निवासी 34 वर्षीय निर्दलीय उम्मीदवार राधेश्याम पुत्र राम चंद्र, हांसी की हनुमान कालोनी निवासी 30 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार पुत्र सुखबीर सिंह, भाजपा प्रत्याशी हांसी की बैंक कालोनी निवासी 62 वर्षीय विनोद भ्याणा पुत्र महेश चंद, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी रामलाल कालोनी निवासी 54 वर्षीय हरि राम पुत्र तेलूराम तथा सपाक्स पार्टी प्रत्याशी गांव जमालपुर निवासी 25 वर्षीय साहिल पुत्र रमेश ठकराल ने अपना नामांकन जमा करवाया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हिसार विधानसभा क्षेत्र से आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी, बालसमंद रोड निवासी 66 वर्षीय कमल गुप्ता पुत्र मनफूल सिंह, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी सेक्टर 16-17 निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र ईश्वर सिंह, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी दयानंद कालोनी निवासी 41 वर्षीय मंजू पत्नी मोहिंद्र सिंह, डिफेंस कालोनी निवासी निर्दलीय प्रत्याशी 45 वर्षीय कमल पुत्र लाल चंद तथा चंदूलाल गार्डन निवासी निर्दलीय उम्मीदवार 42 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बनारसी दास ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी परमजीत सिंह को जमा करवाया। नलवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गांव पनिहार चक निवासी 53 वर्षीय रणधीर सिंह पुत्र मानसिंह, गांव चौधरीवास निवासी निर्दलीय उम्मीदवार 43 वर्षीय रणदीप पुत्र हरीसिंह, भाजपा प्रत्याशी कैमरी रोड निवासी 55 वर्षीय रणबीर सिंह पुत्र राजाराम, लुदास निवासी निर्दलीय 41 वर्षीय तेजबीर सिंह पुत्र धर्मबीर तथा सर्व हित पार्टी के प्रत्याशी जवाहर नगर निवासी सीमा रानी पत्नी अजीत सिंह ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उत्तम सिंह को जमा करवाया। बरवाला में बसपा प्रत्याशी गांव धान्सू निवासी 25 वर्षीय सुभाष पुत्र रामस्वरूप, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गांव चानौत निवासी 27 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र बलबीर सिंह, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी गांव सातरोड़ खास निवासी 62 वर्षीय महावीर पुत्र बनवारी लाल तथा स्वराज इंडिया प्रत्याशी गांव सातरोड़ कलां निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शालिनी चेतल के पास जमा करवाए। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से गांव भाणा निवासी 39 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी संजय पुत्र जगदीश चंद्र, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी कोहली निवासी 53 वर्षीय सतवीर पुत्र किशोरी, कांग्रेस प्रत्याशी आदमपुर निवासी 51 वर्षीय कुलदीप बिश्रोई पुत्र भजन लाल तथा हिंदवान निवासी 30 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी मिनाक्षी बेनीवाल पत्नी संदीप कुमार ने अपने नामांकन पत्र आरओ सूरजभान के पास जमा करवाए। उपायुक्त ने बताया कि उकलाना विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी गांव खेदड़ निवासी 37 वर्षीय आशा रानी पत्नी विनय कुमार, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गांव बुढाखेड़ा निवासी 42 वर्षीय मनजीत रंगा पुत्र राम कुमार, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी गांव शंकरपुरा माजरा निवासी 47 वर्षीय भजनलाल पुत्र करतार सिंह तथा जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी उकलाना मंडी निवासी संजय रानी पत्नी अनूप कुमार ने अपना नामांकन आरओ राजबीर सिंह धीमान के पास जमा करवाया।

0 Comments