हरियाणा : जनगणना-2021 की तैयारियां शुरु, जानें पहले चरण में किस चीज की होगी गणना


हरियाणा : जनगणना-2021 की तैयारियां शुरु, जानें पहले चरण में किस चीज की होगी गणना
प्रदेशभर से 45 मास्टर ट्रेनरों को किया जाना है प्रशिक्षित
70 हजार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे मास्टर ट्रेनर







 
21 नवंबर 2021, 12:54 PM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार/चंडीगढ़। हरियाणा में जनगणना-2021 का काम जल्द ही शुरु होने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी हैं। जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 70 हजार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना-2021 के सम्बंध में प्रशिक्षित किया जाना है। जनगणना कार्य निदेशालय, हरियाणा के राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के दल के साथ हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के अधिकारियों द्वारा 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक प्रवक्ता ने बताया कि जनसंख्या-2021 की तैयारियां अपनी पूर्ण गति से प्रारम्भ हो चुकी है। इसके अंतर्गत जनगणना-2021 के लिए मकान सूचीकरण कार्य हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम में प्रारम्भ हुआ। एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज्य के लगभग 45 मास्टर ट्रेनरों को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, 2020 (एनपीआर) को भी अद्यतन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण के उदघाटन सत्र की अध्यक्षता प्रेरणा पुरी, निदेशक, जनगणना कार्य, हरियाणा ने की और इस सत्र में भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली के कन्सलटेंट श्री ए.के. अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) भी उपस्थित रहे। भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा मास्टर ट्रेनरों की दक्षता, निपुणता को ध्यान में रखते हुए एक वृहत प्रशिक्षण मोड्यूल डिजाइन किया गया है ताकि वे जनगणना-2021 कार्यों में फील्ड लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षित कर सकें। प्रशिक्षण मोड्यूल को जनगणना व मोबाइल एप्प के उपयोग एवं हैण्डस-आॅन-ट्रेनिंग की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस प्रशिक्षण मोड्यूल में एक फील्ड यात्रा को भी सम्मिलित किया गया है ताकि प्रशिक्षणार्थियों को प्रायोगिक अनुभव भी हो सके। इन मास्टर ट्रेनरों द्वारा हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 800 फील्ड प्रशिक्षणार्थियों को जनवरी-फरवरी, 2020 के दौरान प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद फील्ड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 70 हजार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना-2021 के सम्बंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।
     हरियाणा : जनगणना-2021 की तैयारियां शुरु, जानें पहले चरण में किस चीज की होगी गणना

Post a Comment

0 Comments