लो बन गई मनोहर टीम, कंवरपाल गुर्जर शिक्षा तो मूलचंद संभालेंगे परिवहन की कमान, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग
14 नवंबर 2019, 9: 31 PM
संदीप कम्बोज/गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। मनोहर-2 सरकार के बनने के बाद मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो ही गया। मनोहर-2 टीम में 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। 3 मंत्री जाट, 2 पंजाबी, 2 अनुसूचित जाति, एक यादव और एक गुर्जर समाज से है। इस विस्तार के बाद खट्टर समेत कैबिनेट में 12 मंत्री हो गए हैं। खट्टर सरकार ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। 90 सीटों वाली विधानसभा में अभी दो मंत्री और बनाए जा सकते हैं। 40 सीटें जीतने वाली भाजपा ने जजपा (10 सीट) और निर्दलीय (7) के समर्थन से सरकार बनाई है। खट्टर कैबिनेट में एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह को भी जगह दी गई है।
किस पार्टी से कितने मंत्री
भाजपा: अनिल विज (कैबिनेट मंत्री), कंवर पाल गुर्जर (कैबिनेट मंत्री), मूलचंद शर्मा (कैबिनेट मंत्री), जेपी दलाल (कैबिनेट मंत्री), बनवारी लाल (कैबिनेट मंत्री),
ओम प्रकाश यादव (राज्यमंत्री), श्रीमती कमलेश ढांडा (राज्य मंत्री), संदीप सिंह (राज्यमंत्री)।
जजपा: अनूप धानक (राज्यमंत्री)।
निर्दलीय : रणजीत सिंह (कैबिनेट मंत्री)।
जानें किस मंत्री को मिले कौन-से विभाग
मंत्री विभाग
मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री वित्त मंत्रालय समेत वो सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए
दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी और कर, विकास एवं पंचायतें, उद्योग और वाणिज्य, सार्वजनिक निर्माण, खाद्य
नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, श्रम एवं रोजगार, नागर विमानन, पुनर्वास, समेकन
अनिल विज गृह, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, तकनीकि शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकि
कंवर पाल गुर्जर शिक्षा, वन, पर्यटन, संसदीय कार्य
मूल चंद्र शर्मा परिवहन, खनन, कौशल विकास, कला एवं संस्कृति
रणजीत सिंह ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, जेल
जेपी दलाल कृषि एवं किसान विकास, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, कानून एवं न्याय
बनवारी लाल सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण
ओमप्रकाश यादव (स्वतंत्र प्रभार) समाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण
श्रीमति कमलेश ढांडा महिला और बाल विकास, अभिलेखागार
अनूप धानक पुरातत्व और संग्रहालय(स्वतंत्र प्रभार), श्रम एवं रोजगार
संदीप सिंह खेल एवं युवा मामले, प्रकाशन एवं मुद्रण
विधानसभा चुनाव के नतीजे
पार्टी सीटें
भाजपा 40
कांग्रेस 31
जजपा 10
हलोपा 01
इनेलो 01
निर्दलीय 07


0 Comments