पानीपत : पेंटिंग व पोस्टर मेंकिंग से बताया उर्जा संरक्षण का महत्व
16 नवंबर 2019, 11: 48 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से उर्जा संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन पेन्टिंग व पोस्टर मेंकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य जय गोपाल आर्य ने की। इस प्रतियोगिताओं में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य जय गोपाल आर्य ने कहा कि भौतिक सुखों की लालसा व बाजार में बिजली के नए नए उपकरण आ जाने के कारण बिजली की मांग इस तेजी से बढ़ रही है उसी तेजी से बिजली बनाने के परम्परागत स्त्रोत घटते जा रहे है। ऐसे समय में हमारे पास दो ही उपाय हैं कि हम बिजली की अधिक से अधिक बचत करे और सौर उर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होने कहा कि लोगों को प्रकाश के लिए तीन, पांच और नौ वाट की एल ई डी का प्रयोग करना चाहिए और घरों में 40 व 50 वाट तक के पंखें ही लगाने चाहिए। केवल मई जून और जुलाई में ही एसी व कूलर का प्रयोग करना चाहिए। आर्य ने कहा कि दिवाली से लेकर आज तक पर्यावरण प्रदूषण निरन्तर बढता जा रहा है। लोगों को सांस लेना भी कठिन हो गया है। इसलिए किसानों को पराली नहीं जलानी चाहिए। और उद्योग पतियों को भी शुद्ध ईधंन ही उद्योगों में प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को फरवरी मार्च तथा जुलाई और अगस्त में अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र.ों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करके पानीपत जिला के सभी बच्चों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पूरण सिंह राणा, विनोद कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

0 Comments