डिलीवरी अस्पताल में ही करवाएं गर्भवती महिलाएं ताकि बच्चे को मिल सके सरकारी योजनाओं का लाभ


डिलीवरी अस्पताल में ही करवाएं गर्भवती महिलाएं ताकि बच्चे को मिल सके सरकारी योजनाओं का लाभ


22 नवंबर 2019, 6:58 AM
 गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा।  गर्भवती महिलाएं अपनी डिलीवरी अस्पताल में ही करवाएं ताकि बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र बन सकें क्योंकि अक्सर दस्तावेजों की कमी होने के कारण परिवार में बच्चे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शना सिंह ने बताया कि बच्चों को सुरक्षा के लिए गुड टच व बैड टच के बारे में जरूर बताना चाहिए। साथ ही स्कूल, घर आदि कहीं भी किसी भी व्यक्ति के द्वारा शोषण करने अथवा इसका आभास होने मात्र पर ही अपने भरोसेमंद पारिवारिक सदस्य, अध्यापक चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देने बारे बताया गया ताकि बच्चे बिना किसी डर के खुशहाल जीवन जी सके।  महिलाएं व अभिभावकों को बच्चों से समय-समय पर प्यार से घर बाहर, स्कूल आदि के बारे में पूछते रहें ताकि बच्चों को अपने अभिभावकों के प्रति विश्वास बढ़ सके और वह निडर होकर अपनी समस्याओं को खुलकर बता सकें तथा समय रहते बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

एक परिवार में 2 बच्चे हैं तो सरकार दे रही है यह लाभ
संरक्षण अधिकारी विजय कुमार ने कार्यक्रम में स्पॉन्सर स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत शहरी क्षेत्र में 30 हजार से कम आय प्रमाण पत्र होने पर व बच्चे के 75 प्रतिशत स्कूल हाजरी होने पर एक परिवार के 2 बच्चों को 2 हजार रुपये मासिक लाभ दिया जाता है। इससे बच्चे की पढ़ाई व पालन पोषण उचित ढंग से हो सकता है। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मीनाक्षी ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ओपन शेल्टर होम का स्टॉफ, आंगनवाड़ी वर्कर व सुपरवाईजर मौजूद थी।

Post a Comment

0 Comments