भाजपा-जेजेपी गठबंधन से बौखला गया है विपक्ष : निशान सिंह

 भाजपा-जेजेपी गठबंधन से बौखला गया है विपक्ष : निशान सिंह
बोले, युवाओं को रोजगार और जनता की समस्याओं का करेगी निदान गठबंधन सरकार 


7 नवंबर 2019, 9:21 PM

संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़ जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा है कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल बौखलाहट में भाजपा-जेजेपी के समान विचारधारा व प्रदेशहित को सर्वोपरी रखकर किए गए गठबंधन को हजम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों की खेती की जमीनों को हड़पानौकरियों व विकास में क्षेत्रवाद फैलाया और बड़े घोटाले कर जनता को लूटा। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेजेपी के गठबंधन की सरकार पर सवाल उठाने वालों को पता होना चाहिए कि पहले भी भाजपा के साथ स्व. ताऊ देवीलाल परिवार गठबंधन करके हरियाणा में सफलतापूर्वक सरकारें चला चुके हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ईमानदारी से प्रदेशहित को सर्वोपरी रखकर पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और ये सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नये रास्ते खुलेगी और जनता की समस्याओं का निदान करेगी।
जल्द लाएंगे हरियाणवी युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार का बिल 
चंडीगढ़ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए निशान सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की 14वीं विधानसभा के पहले सत्र में प्रदेश के गरीबयुवाकिसानकमेरे वर्ग के लिए जिस प्रकार से अपने विचार रखते हुए सुझाव दिए उससे प्रदेशवासियों के मन में नई उम्मीदें जगी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत प्रदेश के युवा वर्ग के प्रति बहुत गंभीर हैं और हरियाणा विधानसभा के अगले सत्र में गठबंधन सरकार केवल हरियाणवी युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार का बिल लेकर आएगी।
किसान कमेरे व मजदूर वर्गों के लिए बनाएंगे नई नीतियां
निशान सिंह ने कहा कि भाजपा-जेजेपी के गठबंधन की सरकार किसान कमेरे व मजदूर वर्गों के लिए नई नीतियां बनाकर राहत प्रदान करेगी। निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छूने के लिए प्रगति के पथ पर अग्रसर होइसी सोच को ध्यान में रखकर भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार बनी है।
विकास पथ पर दौडे़गा हरियाणा
निशान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार छवि और डिप्टी सीएम दुष्यंत की युवा सोच का लाभ इस नई सरकार में हरियाणा की जनता को बेहतर नीतियों व जनहितैषी निर्णयों के रूप में जरूर मिलेगा और जिनके बलबूते प्रदेश अगले पांच वर्षों में विकास के पथ पर तेजी से दौड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments